Google के महंगे फोन जैसे डिजाइन में HMD Thunder Pro होगा लॉन्च! 50MP डुअल कैमरा का खुलासा

फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर आ सकता है। इसमें OIS सपोर्ट शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2026 18:13 IST
ख़ास बातें
  • यह 6.67 इंच के OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है
  • फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है
  • HMD Thunder Pro में Unisoc T620 चिपसेट आ सकता है

HMD Thunder Pro कंपनी का नया स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें Google Pixel जैसा रियर कैमरा डिजाइन आ सकता है।

Photo Credit: X/@HMD_MEME'S

HMD Thunder Pro कंपनी का नया स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें Google Pixel जैसा रियर कैमरा डिजाइन आ सकता है। यह फोन कंपनी का इस सीरीज का पहला फोन हो सकता है। फोन में रियर साइड में हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड नजर आ रहा है जिसमें दो लेंस मौजूद हो सकते हैं। इसके अलावा फोन के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी यहां किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से अपकमिंग HMD स्मार्टफोन के बारे में। 

HMD Thunder Pro का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गया है। फोन कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन हो सकता है जिसे टिप्स्टर HMD_MEME'S द्वारा लीक किया गया है। Thunder सीरीज का यह पहला मॉडल होगा जो कि बिल्कुल नई सीरीज होगी। फोन में रियर साइड में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरा सेंसर लगे हैं जिनके साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। यह 6.67 इंच के OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है जिसमें FHD प्लस रिजॉल्यूशन मिल सकता है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

HMD Thunder Pro में Unisoc T620 चिपसेट आ सकता है। यह चिपसेट 2.2GHz पर क्लॉक हो सकता है। डिवाइस में 8GB रैम, और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर आ सकता है। इसमें OIS सपोर्ट शामिल हो सकता है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा आने की बात कही गई है। फोन में 6000mAh की बैटरी होगी, साथ में 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

फोन के अन्य फीचर्स में NFC सपोर्ट भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक की सुविधा भी इसमें जोड़ी जा सकती है। यह डिवाइस डुअल माइक्रोफोन, डुअल स्पीकर, IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स भी अपने साथ ला सकता है। HMD Thunder Pro को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से अभी कोई घोषणा नहीं की है। यह फोन फिलहाल लीक आधारित है। लेटेस्ट अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  2. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  3. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  4. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  5. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  7. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  9. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  10. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.