HMD लाई 'लोहे सा मजबूत' फोन, दस्ताने पहन भी चलेगी टच स्क्रीन, 10 दिन की बैटरी! जानें डिटेल

यह फोन साइज में कॉम्पेक्ट है और 2.8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 13:28 IST
ख़ास बातें
  • फोन MIL-STD-810H जैसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है।
  • फोन 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरकर भी नहीं टूटता है।
  • फोन में हाई-आउटपुट वाला स्पीकर दिया गया है।

HMD Terra M एक कॉम्पेक्ट रग्ड स्मार्टफोन है जो कठिन हालातों में भी बखूबी काम कर सकता है।

Photo Credit: HMD

HMD की ओर से नया टफ स्मार्टफोन पेश किया गया है। कंपनी ने नया फीचर फोन HMD Terra M मार्केट में उतारा है जो कठोर परिस्थितियों में भी चलता रह सकता है। कंपनी का दावा है कि यह चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कम्युनिकेशन प्रदान कर सकता है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और 2.8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें पुश टू टॉक इमरजेंसी फीचर है। फोन MIL-STD-810H जैसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। यह IP68 और IP69K रेटिंग से लैस है। फोन 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरकर भी नहीं टूटता है, ऐसा कंपनी ने दावा किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत क्या है और कौन से अन्य खास फीचर्स इसमें मिलते हैं। 

HMD Terra M Price

HMD Terra M की कीमत के बारे में कंपनी ने अधिकारिक रूप से अभी कोई खुलासा नहीं किया है। फोन 2026 की पहली तिमाही में कमर्शियल रूप से खरीद के लिए उपलब्ध होने की बात कही गई है। हालांकि फोन के सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने इसके प्रोडक्ट पेज पर लिस्ट कर दिए हैं। 

HMD Terra M Specifications

HMD Terra M एक कॉम्पेक्ट रग्ड स्मार्टफोन है जो कठिन हालातों में भी बखूबी काम कर सकता है। फोन में 2.8 इंच का डिस्प्ले है जो दस्तानों के साथ भी काम कर सकता है। फोन में हाई-आउटपुट वाला स्पीकर दिया गया है। इसमें पुश टू टॉक (Push to Talk) फीचर दिया गया है और इमेरजेंसी की सपोर्ट भी है। फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इसमें IP68 और IP69K रेटिंग है। कंपनी का दावा है कि यह 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने के बाद भी आसानी से टूटता नहीं है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, VoLTE, VoWi-Fi, हॉटस्पॉट, NFC, डुअल सिम और eSIM का सपोर्ट दिया गया है। HMD Terra M में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का Dragonwing QCM2290 चिपसेट दिया गया है। फोन में कंपनी ने 5 साल तक तिमाही सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह 2510mAh बैटरी के साथ आता है। यह ऑप्टिमाइज्ड पावर मैनेजमेंट के साथ 10 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.