HMD Skyline आया गीकबेंच पर नजर, 32MP फ्रंट कैमरा और Snapdragon 7s Gen 2 के साथ देगा दस्तक!

HMD Skyline के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €520 (लगभग रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2024 10:57 IST
ख़ास बातें
  • HMD Skyline के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €520 (लगभग रुपये) होगी।
  • HMD Skyline में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • HMD Skyline में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

HMD Skyline में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD Global कथित तौर पर HMD Skyline नाम के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में इस नए स्मार्टफोन के रेंडर लीक हुए थे जिसमें Nokia Lumia 920 पर बेस्ड डिजाइन का खुलासा हुआ था। अब यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर देखा गया है, जिससे इसके बारे में काफी कुछ पता चला है। यहां हम आपको HMD Skyline के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD Skyline Expected Price


अफवाहों के अनुसार, HMD Skyline के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €520 (लगभग रुपये) हो सकती है। हालांकि, यह कोई सटीक कीमत नहीं है तो आधिकारिक तौर पर पुष्टि का इंतजार करना होगा। कई रिपोर्टों से पता चलता है कि ब्रांड जुलाई में किसी समय स्काईलाइन लॉन्च कर सकता है।


HMD Skyline Specifications


गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन टॉमकैट कोडनेम वाले मदरबोर्ड के साथ आता है, जिसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8GB RAM है, जिसमें 1.96GHz पर चलने वाले 4 कोर हैं, जबकि अन्य चार 2.40GHz पर काम करते हैं। इन जानकारियों के आधार पर, प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 2 होने की उम्मीद है।

प्रोसेसर के अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि डिवाइस एंड्रॉइड 14 ऑनबोर्ड के साथ लॉन्च होगा। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 1027 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2857 प्वाइंट मिले हैं। गीकबेंच लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है। हालांकि,  कुछ स्पेसिफिकेशंस पहले से लीक हो चुके हैं।
Advertisement

पिछली रिपोर्ट के अनुसार, HMD Skyline में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक तीसरा कैमरा है जो कि मैक्रो या डेप्थ सेंसर हो सकता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,900mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। अन्य फीचर्स में यह स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP67 वॉटर और डस्ट प्रूफिंग के साथ आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.