HMD Skyline 2 GT, Skyline 2 के स्पेसिफिकेशंस लीक, जल्द देगा दस्तक!

HMD अपने नए Skyline 2 GT और Skyline 2 स्मार्टफोन को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2025 10:36 IST
ख़ास बातें
  • HMD Skyline 2 GT में 6.55 इंच की फ्लैट P OLED डिस्प्ले होगी।
  • HMD Skyline 2 GT में स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर होगा।
  • HMD Skyline 2 GT में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

HMD Skyline में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: HMD

HMD ने पिछले साल लूमिया जैसे डिजाइन और स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर के साथ Skyline स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ब्रांड इस फोन के अपग्रेड वर्जन पर काम कर रहा है। फिलहाल Skyline 2 पर काम चल रहा है, वहीं एक नई लीक से Skyline 2 GT का भी पता चला है। इसके अलावा ब्रांड WearOS पर बेस्ड Rubber 1 और Rubber 1S स्मार्टवॉच पर भी काम कर रहा है। यहां हम आपको इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD Skyline 2 GT Specifications (Expected)


HMD Meme के अनुसार, HMD Skyline 2 GT में 6.55 इंच की फ्लैट P OLED डिस्प्ले होगी,जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। हालांकि, डिस्प्ले के रेजॉल्यूशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह Skyline 2 की तरह FHD+ रेजॉल्यूशन का सपोर्ट कर सकता है। HMD Skyline 2 GT में स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM होगी। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इसमें बिल्ट-इन मैग्नेट के साथ Qi 2.0 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्रीलोडेड आएगा। 

Skyline 2 GT के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 50 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। रियर सेटअप में 3D ToF सेंसर भी शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। अन्य फीचर्स में क्विक बटन, कैमरा बटन, ब्लूटूथ 5.3, ड्यूल स्पीकर और IP67 रेटिंग से लैस बॉडी होगी।


HMD Skyline 2 Specifications (Expected)


HMD Skyline 2 में 6.55 इंच की P-OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस होगी। इसमें स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में  33W चार्जिंग और बिल्ट-इन मैग्नेट के साथ Qi 2.0 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। कैमरा सेटअप के लिए Skyline 2 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन 3 साल के अपग्रेड के साथ एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, IP54 रेटिंग बॉडी और सेल्फ रिपेयर जेन 2 सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.