HMD और M-Kopa मिलकर अफ्रीका में सस्ते स्मार्टफोन्स की पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें HMD हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुहैया कराता है, जबकि M-Kopa यूजर्स को फाइनेंसिंग और डिस्ट्रिब्यूशन सपोर्ट देता है।
Photo Credit: M-kopa
HMD Global ने बिना किसी बड़े इवेंट या प्रेस रिलीज के नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये फोन HMD ब्रांड के नाम से नहीं बल्कि M-Kopa X30 के नाम से आया है। ये डिवाइस HMD Global और केन्या की फिनटेक कंपनी M-Kopa के कोलैबोरेशन का नतीजा है, जो अफ्रीकी मार्केट में यूजर्स को आसान EMI या “pay-as-you-go” मॉडल पर स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की पहल का हिस्सा है। फोन में Unisoc T615 प्रोसेसर, 6GB RAM, 256GB स्टोरेज, Android 15 और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.72-इंच का Full HD+ डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और 20W चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
HMD और M-Kopa मिलकर अफ्रीका में सस्ते स्मार्टफोन्स की पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें HMD हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मुहैया कराता है, जबकि M-Kopa यूजर्स को फाइनेंसिंग और डिस्ट्रिब्यूशन सपोर्ट देता है। इस मॉडल की मदद से यूजर्स बिना पूरी पेमेंट दिए नया फोन इस्तेमाल कर सकते हैं और धीरे-धीरे पेमेंट पूरी कर सकते हैं।
M-Kopa X30 में 6.72-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T615 चिपसेट मौजूद है जो 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, फोन Android 15 पर काम करता है और इसमें HMD के AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
फोटोग्राफी के लिए M-Kopa X30 में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा है। कैमरा ऐप में AI Remix Shots जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो ग्रुप फोटोज में बेस्ट एक्सप्रेशन चुनते हैं, वहीं Gesture Selfie फीचर से आप सिर्फ पलक झपकाकर या हैंड साइन देकर फोटो क्लिक कर सकते हैं।
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्स में सिर्फ 10W चार्जर दिया गया है। बाकी फीचर्स में USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और IP52 रेटिंग शामिल है जो स्प्लैश और डस्ट से बेसिक प्रोटेक्शन देती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत