HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी

इस फोन में कंपनी 5000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 06:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Unisoc SC9863A चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 Go एडिशन के साथ आ सकता है।
  • फोन में फ्रंट की ओर 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

HMD का नया एंट्री लेवल फोन लीक हुआ है। यह फोन HMD Key 2 के नाम से आ सकता है।

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD का नया एंट्री लेवल फोन लीक हुआ है। यह फोन HMD Key 2 के नाम से आ सकता है। फोन में 6.52 इंच का LCD डिस्प्ले बताया गया है। इसमें कंपनी 5000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है। सस्ते स्मार्टफोन्स में यह कंपनी का नया एडिशन हो सकता है जिसमें रियर में दो कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में शुरुआती वेरिएंट 4GB रैम से लैस हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से। 

HMD Key 2 Phone Price

HMD Key 2 कंपनी का नया फोन हो सकता है जिसे जाने माने टिप्स्टर ने लीक किया है। फोन की कीमत का खुलासा यहां पर नहीं किया गया है। लेकिन इसके सभी स्पेसिफिकेशंस यहां पर लिस्ट किए गए हैं। फोन को कंपनी दो रंगों में पेश कर सकती है। इसमें मुख्य रूप से ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। 

Advertisement

HMD Key 2 (Arc 2 rebranding)
- IPS LCD 6.52" HD+
- Unisoc SC9863A
- 13MP + 0.3MP / 5MP
- 3/32GB, 4/64GB
- 4GB Virtual RAM
- Android 14Go
- 5000mAh, 10W
Black, Green pic.twitter.com/yzCfVwzaOA

— HMD_MEME'S (@smashx_60) September 6, 2026

HMD Key 2 Specifications (Leaked)

HMD Key 2 कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें 6.52 इंच का IPS LCD डिस्प्ले बताया गया है। यह 1280×576 HD+ रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट टिप्स्टर ने सुझाया है। 460 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें मिल सकती है। इस फोन में Unisoc SC9863A चिपसेट देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी इसमें बताया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 Go एडिशन के साथ आ सकता है। 

Advertisement

फोन में रियर साइड में डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें कि 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 0.3MP का सेकंडरी कैमरा मिल सकता है। फोन में फ्रंट की ओर 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल हो सकता है। HMD Key 2 में 5000mAh की बड़ी बैटरी बताई गई है। इसके साथ में कंपनी 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14 GO

रिज़ॉल्यूशन

576x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.