HMD Icon Flip 1: 2 डिस्प्ले, 1500mAh बैटरी वाले HMD फ्लिप फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक, ऐसा दिखता है डिजाइन

HMD फोन दिखने में टॉय फोन जैसा लगता है, जिसमें राउंडेड कॉर्नर के साथ प्लास्टिक बिल्ड है। पूरी तरह से फोल्ड होने पर सेंटर में एक बड़ा हिंज दिखाई देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 17:45 IST
ख़ास बातें
  • HMD Icon Flip 1 फ्लिप फीचर फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को लीक किया गया
  • फोन में मेन और कवर डिस्प्ले के साथ Unisoc T127 चिपसेट मिलेगा
  • इसमें 2MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा, लेकिन कोई रियर कैमरा नहीं होगा

Photo Credit: X/ @smashx_60

ऐसा प्रतीत होता है कि HMD जल्द मार्केट में अपना नया फीचर फोन लॉन्च करने वाली है, जो एक फ्लिप फोन होगा। इसके डिजाइन रेंडर के साथ स्पेसिफिकेशन्स को ऑनलाइन लीक किया गया है। फ्लिप फोन बेसिक स्पेसिफिकेशन्स से लैस हो सकता है, जिसमें रियर कैमरा नहीं होगा। हालांकि, ओपन करने पर एक फ्रंट कैमरा दिखाई दे सकता है। टिप्सटर के मुताबिक, Icon Flip 1 के नाम से आने वाले इस फ्लिप फीचर फोन में Unisoc T127 चिपसेट मिलेगा, जिसे 128MB स्टोरेज और 48MB रैम को जोड़ा जाएगा। फोन के बैटरी, कैमरा आदि की जानकारी भी शेयर की गई है।

HMD डिवाइस की खबरों पर नजर रखने वाले टिप्सटर (@smashx_60) ने X पर एक पोस्ट के जरिए Icon Flip 1 फ्लिप फीचर फोन के डिजाइन रेंडर को लीक किया है। तस्वीर में फोन दो कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जबकि टिप्सटर का कहना है कि इसे Magenta, Bleen और Glossy Black कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसका डिजाइन कुछ हद तक Nokia 2660 Flip से मेल खाता है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स में बड़े अंतर हैं।

HMD फोन दिखने में टॉय फोन जैसा लगता है, जिसमें राउंडेड कॉर्नर के साथ प्लास्टिक बिल्ड है। पूरी तरह से फोल्ड होने पर सेंटर में एक बड़ा हिंज दिखाई देता है। फ्रेम में एक तरफ USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिखाई देता है, जबकि दूसरी ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिखाई देते हैं।

टिप्सटर ने स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया है। दावा किया गया है कि अपकमिंग HMD डिवाइस  4G LTE को सपोर्ट करेगा और Unisoc T127 चिपसेट पर काम करेगा। यह चिपसेट इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए HMD 105 4G में भी शामिल है। फोन में 48MB रैम और 128MB स्टोरेज मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम S30+ है और फोन वेब ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

HMD Icon Flip 1 में 2.80-इंच का मेन डिस्प्ले और 1.7 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, इसमें 2MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा, लेकिन कोई रियर कैमरा नहीं होगा। फोन में ब्लूटूथ 5.0, ऑडियो जैक और यूएसबी-सी (2.0) पोर्ट शामिल होगा। इसमें 1,500mAh की रिमूवेबल बैटरी मिलने की बात कही गई है। हालांकि लीक ने कीमत या लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  11. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  12. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.