HMD Hyper में होगा 50MP सेल्‍फी कैमरा, 8GB रैम, OLED डिस्‍प्‍ले

भारत में नोकिया ब्रैंड के स्‍मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी (HMD) एक नई डिवाइस HMD Hyper पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 सितंबर 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • HMD Hyper को कई कलर वेरिएंट में किया जा सकता है लॉन्‍च
  • फोन में 120Hz का OLED डिस्प्ले मिलेगा
  • ग्‍लास बैक के बजाए फोन में मेटल फ्रेम मिल सकता है

HMD Hyper में 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Photo Credit: @smashx_60

HMD Hyper : भारत में नोकिया ब्रैंड के स्‍मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी (HMD) एक नई डिवाइस HMD Hyper पर काम कर रही है। कुछ दिन पहले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे। दावा किया गया था कि फोन में 120Hz का OLED डिस्प्ले मिलेगा और यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन का डिजाइन भी लीक किया गया था, जिसमें येलो कलर वेरिएंट शामिल था। अब @smashx_60 नाम के यूजर ने एक्‍स पर इस डिवाइस से जुड़ी कुछ और जानकारियां दी हैं। 

नए लीक में 3 नए कलर ऑप्‍शंस के बारे में जानकारी है। ये टेल, रेड और ग्रे कलर वेरिएंट हैं। रेंडर्स में यह भी सुझाव दिया गया है कि ग्‍लास बैक के बजाए फोन में मेटल फ्रेम मिल सकता है। फोन में 6.55 इंच का  OLED पैनल दिया जा सकता है, जिसमें FHD+ रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा, ऑटोफोकस के साथ दिया जा सकता है, जोकि FHD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। 
Advertisement

HMD Hyper में 8जीबी रैम दी जा सकती है। यह 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम मिलने की उम्‍मीद है,‍ जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा और ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। साथ में 13 एमपी का टेलिफोटो लेंस और 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड कैमरा पेयर होगा।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, HMD Hyper में 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है, जोकि 33वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह पानी से फोन को बचाने वाली आईपी54 रेटिंग से पैक हो सकता है। एचएमडी ने भले इस फोन को लेकर कोई कन्‍फर्मेशन नहीं दिया हो, लेकिन लीक यह भरोसा दिला सकते हैं कि ऐसे किसी फोन पर कंपनी काम कर रही है। 
Advertisement

स्मार्टफोन के रेंडर से पता चलता है कि इसका डिजाइन नोकिया लूमिया 920 से प्रेरित हो सकता है। इसमें एक फ्लैट, बॉक्सी फ्रेम है, जिसमें काले बेजल्स के साथ राउंडेड डिस्प्ले होगा। ऐसा लगता है कि  पावर और वॉल्यूम बटन दाहिनी ओर रखे जाएंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.