HMD Barbie फ्लिप फोन 28 अगस्त को होगा लॉन्च, टीजर रिलीज

यह एक फीचर फोन होगा और Nokia 2660 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 09:33 IST
ख़ास बातें
  • HMD Barbie फ्लिप फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है।
  • HMD Barbie में सिर्फ 5W की चार्जिंग दी गई है।
  • फोन के ऊपर Barbie ब्रैंडिंग भी साफ देखी जा सकती है।

HMD Barbie फ्लिप फोन की लॉन्च डेट 28 अगस्त तय की गई है।

Photo Credit: HMD Global

HMD ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह अपना नया फ्लिप फोन लॉन्च करने वाली है। फोन की खास बात है कि यह Barbie के साथ भागीदारी में पेश किया जाएगा। अब इस फोन के लॉन्च की कंपनी ने अधिकारिक घोषणा कर दी है। यह HMD Barbie के नाम से लॉन्च होगा। फोन को सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया है जहां से इसके बारे में कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। 

HMD Barbie फ्लिप फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। फोन इसी महीने के अंत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च डेट 28 अगस्त तय की गई है। लॉन्च से पहले फोन Elements Certification पर नजर (via) आया है। डेटाबेस में इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी कुछ जानकारी मिलती है। मुख्य रूप से फोन के चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस का यहां पता चल रहा है। फोन का मॉडल नम्बर TA-1681 है। HMD ने सोशल मीडिया पर फोन का टीजर भी शेयर किया है। साथ में लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका टीजर पोस्टर देखा जा सकता है। 

HMD Barbie में सिर्फ 5W की चार्जिंग दी गई है। यह एक फीचर फोन होगा और Nokia 2660 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च हो सकता है। फोन को कंपनी हॉट पिंक कलर में पेश करने वाली है। टीजर पोस्टर में फोन के ऊपर Barbie ब्रैंडिंग भी साफ देखी जा सकती है। यह कवर स्क्रीन पर मौजूद है। 

देखने वाली बात यह है कि अगर फोन Nokia 2660 Flip का रिब्रांडेड वर्जन है तो इसके स्पेसिफिकेशंस भी समान ही हो सकते हैं। फोन में 2.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। भारत में यह UPI डिजिटल स्कैन एंड पे सुविधा के साथ आ सकता है। नोकिया फोन को कंपनी ने लश ग्रीन और पिंक कलर में पेश किया था। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G SIM, VoLTE का सपोर्ट है। फोन में 1450mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी किस प्राइस प्वॉइंट पर इसे लॉन्च करेगी यह 28 अगस्त को साफ होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  4. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  5. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  6. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  7. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  8. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  9. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  10. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.