HMD 105, HMD 110 फोन लॉन्च, 1000mAh बैटरी के साथ 23 भाषाओं का करेंगे सपोर्ट, जानें

HMD 105 और HMD 110 में प्रीमियम डिजाइन दिया गया है, जिसके साथ दोनों फोन में मजबूत कॉर्नर, बेहतर कर्व और टेक्सचराइड सर्फेस के साथ मॉड्रन डिजाइन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2024 13:47 IST
ख़ास बातें
  • HMD 105 में 1000mAh की बैटरी दी गई है।
  • HMD 105 की कीमत 999 रुपये है।
  • HMD 110 की कीमत 1199 रुपये है।

HMD 105 में 1000mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: HMD

HMD ने आज भारतीय बाजार में दो नए फीचर फोन HMD 105 और HMD 110 लॉन्च कर दिए हैं। स्लीक डिजाइन के साथ बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए ये फोन दमदार फीचर्स से लैस हैं। इन दोनों फोन में बिल्ट-इन यूपीआई एप्लिकेशन है, जो एचएमडी को यूपीआई की सुविधा के साथ जोड़ता है। यह लोगों को इंटरनेट एक्सेस की जरूरत के बिना ट्रांजेक्शन के लिए सुरक्षित और कंफर्टेबल यूपीआई करने की सुविधा देता है। यहां हम आपको HMD 105 और HMD 110 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HMD Global के वीपी-इंडिया और एपीएसी रवि कुंवर ने कहा कि "HMD 105 और HMD 110 स्टाइलिश नए डिजाइन और यूपीआई कैपेसिटी के साथ भारत में लॉन्च होने वाले हमारे पहले फीचर फोन हैं। ये डिवाइस आसान टेक्नोलॉजी  प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। फीचर से लैस HMD 105 और HMD 110 का उद्देश्य हमारी फीचर फोन कैटेगरी के अंदर सभी के लिए डिजिटल खामियों को दूर करना और फाइनेंशियल एक्सेस को बढ़ाना है। जैसे-जैसे हम मल्टी-ब्रांड को आगे बढ़ा रहे हैं तो ये फोन हमारे 'मोर फॉर लेस' फिलोसपी का प्रतीक हैं।"
Advertisement
 

HMD 105, HMD 110 Price & Availability 


HMD 105 की कीमत 999 रुपये है और HMD 110 की कीमत 1199 रुपये है। HMD 105 भारत में आज से ब्लैक, पर्पल और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। वहीं HMD 110 दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन में उपलब्ध होगा। ये फोन बिक्री के लिए HMD.com, ई-कॉमर्स साइट और सभी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।


HMD 105, HMD 110 Specifications


HMD 105 और HMD 110 में प्रीमियम डिजाइन दिया गया है, जिसके साथ दोनों फोन में मजबूत कॉर्नर, बेहतर कर्व और टेक्सचराइड सर्फेस के साथ मॉड्रन डिजाइन दिया गया है। इन्हें हाथ में कंफर्टेबल और बेहतर तरीके से पोर्टेबल बनाने के लिए तैयार किया गया है। यात्रा के दौरान यह यूजर्स की जेब में फिट बैठता है। इन दोनों फोन में बिल्ट-इन यूपीआई एप्लिकेशन है, जो एचएमडी को यूपीआई की सुविधा के साथ जोड़ती है। यह लोगों को इंटरनेट एक्सेस की जरूरत के बिना ट्रांजेक्शन के लिए सुरक्षित और कंफर्टेबल यूपीआई करने की सुविधा देता है। HMD 105 और HMD 110 में एडवांस मल्टीमीडिया फीचर्स, वायस एसिस्टेंट और ज्यादा क्लियरिटी और बेहतर विजिबिलिटी के साथ बड़ी डिस्प्ले है। ब्रांड फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी देता है।
Advertisement

ये फोन नए फीचर्स से लैस है, जिसमें फोन टॉकर, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, एमपी 3 प्लेयर, वायर्ड और वायरलेस एफएम रेडियो शामिल है। वहीं एचएमडी 105 के लिए पावरफुल ड्यूल एलईडी फ्लैश, एचएमडी 110 के लिए प्रीमियम कैमरा डिजाइन शामिल है। यूजर्स के मनोरंजन और प्रोडक्टिविटी को देखते हुए इसमें कई फीचर्स दिए हैं। इन फोन में 1000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18 दिनों तक स्टैंडबाय समय के साथ बातचीत करने की सुविधा प्रदान करती है। इनर फ्रेम आउटर कवर्स में ड्यूराबिलिटी बढ़ाता है। ये दोनों मॉडल इनपुट के लिए 9 स्थानीय भाषाओं और रेंडरिंग के लिए 23 भाषाओं का सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  3. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  4. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  5. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  6. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.