HMD ने भारत में लॉन्च किए 101 4G और 102 4G फीचर फोन, ड्यूल सिम सपोर्ट, QVGA कैमरा के साथ इन फीचर्स से लैस

HMD ने भारतीय बाजार में दो नए फीचर फोन HMD 101 4G और HMD 102 4G लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 08:39 IST
ख़ास बातें
  • HMD 101 4G और HMD 102 4G में 2 इंच की QQVGA डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD 101 4G और HMD 102 4G में फ्लैश के साथ QVGA कैमरा दिया गया है।
  • HMD 101 4G और HMD 102 4G में 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

HMD 102 4G में QVGA कैमरा है।

Photo Credit: HMD

HMD ने भारतीय बाजार में दो नए फीचर फोन HMD 101 4G और HMD 102 4G लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन में 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। जो यूजर्स कॉम्पैक्ट और ड्यूरेबल फोन चाहते हैं तो उनके लिए ये बेहतर विकल्प हैं। इन दोनों ही फोन को लाइट बिल्ड के साथ जरूरी फीचर्स से लैस किया गया है। यहां हम आपको HMD 101 4G और HMD 102 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HMD 101 4G, HMD 102 4G Price

HMD 101 4G की कीमत 1,899 रुपये है और यह गहरे नीले, लाल और नीले रंगों के विकल्प में मौजूद है। वहीं HMD 102 4G की कीमत 2,199 रुपये है। गहरे नीले, लाल और बैंगनी रंगों के विकल्प में आता है। दोनों ही फीचर फोन बिक्री के लिए HMD की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement

HMD 101 4G, HMD 102 4G Specifications

HMD 101 4G और HMD 102 4G में 2 इंच की QQVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240x320 पिक्सल है। ये दोनों ही फोन Unisoc 8910 FF-S प्रोसेसर से लैस किए गए हैं। स्टोरेज की बात करें तो इनमें 24MB रैम और 16MB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन S30+ RTOS पर काम करते हैं। दोनों ही धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस हैं।

HMD 102 4G में फ्लैश के साथ QVGA कैमरा दिया गया है। यह मैचिंग कलर कीपैड के साथ आता है। इन दोनों फोन में 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इन दोनों फोन की लंबाई 118.2 मिमी, चौड़ाई 50.2 मिमी,मोटाई 14.3 मिमी और वजन 83.5 ग्राम है। अन्य फीचर्स में एफएम रेडियो, MP3 प्लेबैक, क्लाउड ऐप्स और स्थानीय भाषा सपोर्ट शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 900/1800MHz बैंड पर ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.00 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

नहीं

बैटरी क्षमता

1000 एमएएच

ओएस

सीरीज 30+
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.