64MP कैमरा, 8GB रैम, 4300mAh बैटरी के साथ Hi Nova 9z 5G फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Hi Nova 9 सीरीज में पेश की जा चुकीं डिवाइसेज के साथ फ‍िट होता है, जिनमें Nova 9 5G, Nova 9 Pro 5G और Nova 9 SE 5G शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 13:01 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.67 इंच का पंच होल डिस्‍प्‍ले है
  • इसमें फुल एचडी प्‍लस (2376x1080) रेजॉलूशन दिया गया है
  • इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है

Hi Nova 9z 5G एक मिड रेंज डिवाइस है, जिसकी कीमत 8GB + 128GB वैरिएंट के लिए 1799 युआन (लगभग 20,880 रुपये) है।

Photo Credit: jd.com

फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 8जीबी रैम और 4300 एमएएच बैटरी की खूबियों के साथ चीन में एक और स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हो गया है। चीन पोस्ट ने Hi Nova 9z 5G स्मार्टफोन को ऑफ‍िशियली पेश कर दिया है। यह Hi Nova 9 सीरीज में पेश की जा चुकीं डिवाइसेज के साथ फ‍िट होता है, जिनमें Nova 9 5G, Nova 9 Pro 5G और Nova 9 SE 5G शामिल हैं। Hi Nova 9z 5G एक मिड रेंज डिवाइस है, जिसकी कीमत 8GB + 128GB वैरिएंट के लिए 1799 युआन (लगभग 20,880 रुपये) और 8GB + 256GB वैरिएंट के लिए 1999 युआन (लगभग 23,179 रुपये) है। 

AI ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आने वाले Hi Nova 9z 5G स्‍मार्टफोन में 1/1.7-इंच के सेंसर साइज वाला 64MP का मेन कैमरा है। मेन कैमरा को सपोर्ट करते हुए 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिए गए हैं। फोन में 6.67 इंच का पंच होल डिस्‍प्‍ले है, जिसमें फुल एचडी प्‍लस (2376x1080) रेजॉलूशन दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। P3 कलर गैमेट के साथ आने वाला इसका डिस्‍पले 94.7 स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्‍यो ऑफर करता है। इसे ब्राइट ब्लैक और फैंटेसी फॉरेस्ट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और चीन में JD.com पर प्री-सेल के लिए तैयार है। इस डिवाइस को 6 मई से खरीदा जा सकेगा। 

Hi Nova 9z 5G स्‍मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से पैक किया गया है, जिसे 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्‍टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, 256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट भी कंपनी लाई है। फोन में 4,300mAh की बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 17 मिनट में यह फोन 60 फीसदी तक चार्ज हो जाता है और करीब 40 मिनट में इसकी बैटरी फुल हो जाती है।  

कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही Hi Nova 9 SE स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Huawei Nova 9 SE के जैसा ही है। फोन में 6.78 इंच की एचडी फुल व्यू स्क्रीन दी गई है। इसमें 387ppi पिक्सल डेन्सिटी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। Hi Nova 9 SE में टेलीकॉम कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड में दिया गया है जो कि एक वाइड एंगल कैमरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.