• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Chakshu Portal Launch: सरकार ने फ्रॉड कॉल और फर्जी मैसेज को रोकने के लिए नया पोर्टल किया लॉन्च

Chakshu Portal Launch: सरकार ने फ्रॉड कॉल और फर्जी मैसेज को रोकने के लिए नया पोर्टल किया लॉन्च

सरकार ने संचार साथी पहल के तहत Chaksu पोर्टल लॉन्च किया है। यह मोबाइल यूजर्स को परेशान करने वाली फ्रॉड गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Chakshu Portal Launch: सरकार ने फ्रॉड कॉल और फर्जी मैसेज को रोकने के लिए नया पोर्टल किया लॉन्च

Photo Credit: Unsplash/Growtika

ख़ास बातें
  • सरकार ने संचार साथी पहल के तहत Chaksu पोर्टल लॉन्च किया है।
  • Chakshu का मतलब किसी ऐसी चीज की रिपोर्ट करना है।
  • Chakshu पोर्टल लीक हुए मोबाइल नंबर के मुद्दे का भी समाधान करेगा।
विज्ञापन
Chakshu Portal Launched In India: सरकार ने संचार साथी पहल के तहत Chakshu पोर्टल लॉन्च (Chakshu Portal Launched In India)  किया है। यह मोबाइल यूजर्स को परेशान करने वाली फ्रॉड गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को संदिग्ध फ्रॉड कॉल, भ्रमित करने वाले मैसेज (जैसे लॉटरी ऑफर और नौकरी स्कैम) और यहां तक ​​कि बिजनेसेज द्वारा फोन नंबर लीक को मामलों की रिपोर्ट (How to use Chakshu Portal) करने का सुविधा प्रदान करता है। Chakshu पोर्टल का उद्देश्य टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर में सतर्कता और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाना है।

केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि Chakshu का मतलब किसी ऐसी चीज की रिपोर्ट करना है जिसके बारे में लोगों को संदेह है कि यह फ्रॉड है। इस यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म के साथ ग्राहक किसी भी संदिग्ध कम्युनिकेशन की तुरंत रिपोर्ट कर सकते हैं, चाहे वह संदिग्ध कॉल हो, आकर्षक एसएमएस हो या वॉट्सऐप मैसेज हो। ऐसे फ्रॉड वाले मामलों में बैंक अकाउंट, भुगतान वॉलेट, सिम कार्ड, गैस कनेक्शन, इलेक्ट्रिसिटी अकाउंट, केवाईसी अपडेट आदि जैसे मैसेज शामिल हैं।

लीक हुए मोबाइल नंबर के बारे में पूछने पर मंत्री वैष्णव ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि Chakshu पोर्टल इस मुद्दे का भी समाधान करेगा। सब्सक्राइबर्स नंबर लीक के मामलों की रिपोर्ट कर सकते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्रॉड गतिविधियों से जुड़े होने के चलते बीते 9 महीनों में 1 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर काट दिए गए हैं। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के बीच साझेदारी बढ़ाने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म भी पेश किया। यह प्लेटफॉर्म फ्रॉड से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान प्रदान करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Chakshu Portal
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »