गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन आज हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2016 07:53 IST
मंगलवार देर शाम को गूगल पिक्सल इवेंट का आयोजन होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन पेश करेगी। भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होने वाले इवेंट की पल-पल की खबर गैजेट्स 360 आपको देगा। हम सेन फ्रांसिसको से आपको गूगल के इस इवेंट के बारे में बताएंगे।  

गूगल ने 'वैल्यू फॉर मनी' नेक्सस लाइनअप को बंद करने का फैसला किया है। वह अब ऐप्पल की आईफोन सीरीज को चुनौती देने के मकसद से प्रीमियम लाइनअप के स्मार्टफोन पेश करेगी। पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि आज गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल लॉन्च किए जाएंगे।

इवेंट में कंपनी पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के अलावा भी बहुत कुछ लॉन्च करेगी। गूगल होम स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी के गूगल असिस्टेंट से लैस होगा। ध्यान रहे कि यह वॉयस पर आधारित वर्चुअल असिस्टेंट गूगल नाउ का नया नाम होगा। इसके अलावा गूगल क्रोमकास्ट अल्ट्रा, गूगल वाई-फाई स्मार्ट राउटर और डेड्रीम वीआर हेडसेट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इन सभी हार्डवेयर प्रोडक्ट के बारे में कई जानकारियां अब तक लीक हो चुकी हैं जिससे इनके बारे में बहुत कुछ पहले से ही पता है। वहीं, कंपनी द्वारा एंड्रॉयड और क्रोम ओएस को एक साथ लाकर बनाए गए नए एंड्रोमेडा ओएस को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि क्रोम पर आधारित ओएस का इस्तेमाल लैपटॉप और पीसी में होता है।

गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल
Advertisement
इन दोनों ही स्मार्टफोन के बारे में हम पहले से बहुत कुछ जानते हैं। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के रिटेलर कारफोन वेयरहाउस ने इन हैंडसेट के रेंडर इमेज सार्वजनिक करने के साथ लगभग सारे स्पेसिफिकेशन भी लीक कर दिए। दोनों ही स्मार्टफोन दिखने में लगभग एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज़ का है। गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेंगे। और यह पिक्सल लॉन्चर के साथ आएंगे।

गूगल पिक्सल में 5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। इस पर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद होगी। इसमें क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का दावा किया गया है।
Advertisement

गूगल पिक्सल एक्सएल में 5.5 इंच के क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन होने की जानकारी दी गई है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन गूगल पिक्सल वाले ही होंगे। गूगल पिक्सल एक्सएल में 3450 एमएएच की बैटरी होगी।

दोनों ही डिवाइस में 12 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे होंगे। गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के 32 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐप्पल के लाइव फोटो की तरह स्मार्टबर्स्ट फ़ीचर के भी मौजूद रहने की जानकारी मिली है। इन स्मार्टफोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे।
Advertisement

सॉफ्टवेयर फ़ीचर की बात करें तो गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में पिक्सल लॉन्चर, गूगल असिस्टेंट, गूगल अलो और गूगल डुओ पहले से मौजूद होंगे। इन स्मार्टफोन में यूज़र गूगल फोटोज़ पर अनलिमिटेड फोटो स्टोर करने की सुविधा पाएंगे। गूगल पिक्सल की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,200 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel, Pixel, Pixel XL, Google Home
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी वाला Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
  3. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  4. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  2. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  4. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  6. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  7. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  9. धरती पर गिरने वाला है नासा का टेलीस्कोप! तबाही को रोकने के लिए भेजेगी रेस्क्यू मिशन!
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.