Google Pixel 9a के प्री-ऑर्डर से लेकर प्राइस तक सभी डिटेल लीक, मिलेगा 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी!

Google Pixel 9a में 6.285 इंच का OLED पैनल मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a फोन मार्च में रिलीज हो सकता है।
  • फोन की सेल 26 मार्च से शुरू होने की संभावना है।
  • फोन में Tensor G4 चिप, 5100mAh की बैटरी मिल सकती है।

Google Pixel 9a फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है।

Google की पिक्सल सीरीज में फैंस को Google Pixel 9a का काफी समय से इंतजार है। यह फोन लीक्स में लगातार बना हुआ है। अभी कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में सामने आया था कि कंपनी Google Pixel 11a पर भी काम कर रही है, लेकिन उससे पहले Google Pixel 10a और Google Pixel 9a का लॉन्च होना बाकी है। अब Google Pixel 9a को लेकर एक ताजा अपडेट मिलता है जिसमें फोन स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग तक का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Google Pixel 9a को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिला है जिसमें फोन की कीमत, प्री-ऑर्डर और स्पेसिफिकेशन डिटेल लीक हो गए हैं। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 9a मार्च में रिलीज हो सकता है। कयास था कि कंपनी मई में Google I/O इवेंट में इसे पेश करेगी। लेकिन अब खबर है कि 19 मार्च से फोन के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू हो जाएंगे। यानी कि फोन मार्च में ही मार्केट में उपलब्ध होगा। फोन की सेल 26 मार्च से शुरू होने की संभावना है। 

Pixel 9a की प्राइसिंग का खुलासा भी यहां किया गया है। फोन का 128 जीबी वेरिएंट 499 डॉलर (लगभग 43,000 रुपये), और 256 जीबी वेरिएंट 599 डॉलर (लगभग 52,000 रुपये) में आने की संभावना है। फोन Obsidian, Porcelain, Iris, और Peony शेड्स में आ सकता है। 
 

Google Pixel 9a specifications (Expected)

Google Pixel 9a में 6.285 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 48MP का मेन कैमरा आ सकता है जिसमें OIS फीचर भी होगा। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस आ सकता है। सेल्फी के लिए फोन 13 मेगापिक्सल के Sony IMX712 फ्रंट सेंसर के साथ आ सकता है। 
Advertisement

फोन में Tensor G4 चिप देखने को मिल सकती है। इसमें 5100mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी होंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.