Google Pixel 9a में मिलेगा Pixel 9 Pro Fold वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Google अगले साल मार्च में Google Pixel 9a लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 13:04 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Google Pixel 9a में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।
  • Google Pixel 9a अगले साल मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Google Pixel 8a में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google अपने अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 9a को 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। हाल ही में पता चला है कि आगामी स्मार्टफोन एक महत्वपूर्ण कैमरा अपग्रेड के साथ आएगा। Pixel 9a में पिछले मॉडल Pixel 8a के 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे को हटाकर एक नया प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसमें पिछले मॉडल के 13 मेगापिक्सल सेल्फी स्नैपर को बरकरार रखने की संभावना है। यह 'ऐड मी' फीचर के साथ आने की उम्मीद है। आइए Google Pixel 9a के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉइड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। यह Pixel 7a और Pixel 8a पर उपलब्ध 64 मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर से डाउनग्रेड हो सकता है, Pixel 9a का प्राइमरी कैमरा Pixel 9 Pro Fold में दिए गए 48 मेगापिक्सल शूटर के बराबर ही हो सकता है।  कम रेजॉल्यूशन के बावजूद बड़े अपर्चर वाला नया प्राइमरी कैमरा बेहतर दिखने वाली फोटो प्रदान करता है।

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि Pixel 9a में अपने पिछले मॉडल की तरह 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा होगा। गूगल के नए फोन में 'ऐड मी' कैमरा फीचर मिल सकता है, जो इस साल की शुरुआत में Pixel 9 सीरीज के साथ आया था। यह AI बेस्ड फीचर्स यूजर्स को ग्रुप फोटो क्लिक करने की अनुमति देता है।


Google Pixel 9a Specifications, Features


Google Pixel 9a की अगले साल सामान्य समय से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है, वहीं प्री-ऑर्डर मार्च, 2025 से शुरू हो सकते हैं। आगामी मॉडल Pixel 8a से थोड़ा लंबा और चौड़ा हो सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 154.7 मिमी, चौड़ाई 73.2 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी हो सकती है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है और इसमें पीछे की ओर एक फ्लैट कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। पिछली लीक के अनुसार, Google Pixel 9a पोर्सिलेन (सफेद), आईरिस (नीला बैंगनी), ओब्सीडियन (काला) और पेओनी (गुलाबी) रंगों में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड आ सकता है। इस स्मार्टफोन में Tensor G4 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। Google नए फोन के लिए 7 साल का एंड्रॉइड अपग्रेड दे सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  4. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  5. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  7. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  9. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  10. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.