Google Pixel 9a की कीमत हुई लीक, जानें धमाकेदार फीचर्स

गूगल पिक्सल 9ए में 48MP कैमरा और 5,100 mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स शामिल हैं, जो इसे उपयोगकर्ताओं के लिए आकर्षक बनाते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 21:02 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a को लेकर खबर सामने आ रही है।
  • Google Pixel 9a 19 मार्च से यूएस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो सकता है।
  • Pixel 9a को पावर देने का काम Tensor G4 SoC के साथ 8GB की रैम करेगी।

Google Pixel 8a में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google Pixel 9a को लेकर खबर सामने आ रही है कि यह 19 मार्च से यूएस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो सकता है और इसकी शिपिंग 26 मार्च से शुरू हो सकती है। पिछले कुछ समय से इसे लेकर कई अफवाहें सामने आई हैं। इन खबरों के अनुसार, इसकी कीमत $499 से शुरू हो सकती है। इसका 256GB मॉडल $599 से शुरू हो सकता है। यह कीमत पिक्सल 8ए के 256GB मॉडल से $40 ज्यादा है।

अगर आप यूएस से नहीं बल्कि यूरोप में हैं और सोच रहे हैं कि आपके क्षेत्र में पिक्सल कब रिलीज होगा या किन डिटेल्स के साथ आएगा, इसकी क्या कीमत होगी, तो हम आपको इसकी भी जानकारी दे रहे हैं। इस खबर में हम आपको इसी की जानकारी देने वाले हैं। फोन का प्री-ऑर्डर यूरोप में 19 मार्च से शुरू होगा और यूएस की तरह 26 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा।


Google Pixel 9a Specifications


Google Pixel 9a के 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत £499 / €549 होगी और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत £599 / €649 होगी। इसका सस्ता मॉडल यूरोप में चार कलर्स Obsidian, Porcelain, Iris और Peony में आएगा। इसका महंगा मॉडल दो कलर Obsidian और Iris में आएगा।

यानी कि यूएस की तरह 256GB मॉडल की कीमत ज्यादा होगी। Pixel 9a को पावर देने का काम Tensor G4 SoC के साथ 8GB की रैम करेगी। यह Pixel फोन्स में अब तक की सबसे बड़ी 5,100 mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसके मुख्य कैमरा को भी अपग्रेड मिलने वाला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.