Google Pixel 9 के रेंडर हुए लीक, नहीं होगा पेरिस्कोप लेंस, XL मॉडल करेगा इस साल वापसी

Google Pixel 9 का डिजाइन भी Pro और Pro XL वेरिएंट जैसा ही होगा। यह बॉक्सी डिजाइन और फ्लैट फ्रेम के साथ कॉम्पैक्ट दिखता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर Google Pixel 9 और Pixel 9 Pro पर काम कर रही है।
  • Google Pixel 9 का डिजाइन भी Pro और Pro XL वेरिएंट जैसा ही होगा।
  • Google Pixel 9 सेंटर-अलाइंड पंच-होल कटआउट डिस्प्ले के साथ हैं।

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर Google Pixel 9 और Pixel 9 Pro पर काम कर रही है। इस साल की शुरुआत में जनवरी में लीक हुए रेंडर में Google के Pixel 9 और 9 Pro स्मार्टफोन का पता चला था, जिन्हें टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर द्वारा शेयर किया गया था। उन्होंने स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल का खुलासा किया था जो कि Pixel 9 Pro और 9 Pro XL के तौर पर आएंगे। दूसरा XL के साथ आएगा जो कि आखिरी बार 4 साल पहले Pixel पर आया था।

इससे यह भी सवाल उठता है कि क्या Google स्टैंडर्ड Pixel 9 लॉन्च करेगा, क्योंकि यह लीक हुए रेंडर में सामने आया है। लीक हुए रेंडर में Google Pixel 9 सामने आया है, पिछली लीक में 9 Pro और 9 Pro XL का पता चला था

लीक हुए रेंडर के अनुसार, Google Pixel 9 का डिजाइन भी Pro और Pro XL वेरिएंट जैसा ही होगा। यह बॉक्सी डिजाइन और फ्लैट फ्रेम के साथ कॉम्पैक्ट दिखता है। फोन में कर्व्ड कॉर्नर भी हैं। पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन दाईं ओर हैं। इस बीच बैक पैनल में एक बड़ा उभरा हुआ पिल शेप का कैमरा ब्रिज है।

रेंडरर्स में Pixel 9 सेंटर-अलाइंड पंच-होल कटआउट डिस्प्ले के साथ हैं जो बेजल्स से घिरा हुआ है। स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल के बीच अंतर यह है कि पहले वाले में 6.1 इंच की तुलना में थोड़ी छोटी 6.03 इंच की डिस्प्ले होगी। स्टैंडर्ड मॉडल में भी ड्यूल कैमरा सेटअप होगा और इसमें पेरिस्कोप लेंस की कमी होगी जैसा कि Pixel 9 Pro और 9 Pro XL में देखा गया है। डाइमेंशन के मामले में ओनलीक्स का कहना है कि Pixel 9 की लंबाई 152.8, चौड़ाई 71.9, मोटाई 8.5 मिमी और रियर कैमरा बंप के साथ 12 मिमी होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.