Google Pixel 8a लाइव इमेज लीक, नजर आया डुअल कैमरा डिजाइन, होगी 8GB रैम!

Google Pixel 8a की लाइव इमेज इसके डिजाइन और कलर से पर्दा उठा देती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 सितंबर 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 8 जीबी रैम होगी। यह Android 14 के साथ आएगा।
  • । फोन में Tensor G3 प्रोसेसर बताया गया है।
  • Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro में AI कैमरा दिया जा सकता है।

Google Pixel 8a की लाइव इमेज इसके डिजाइन और कलर से पर्दा उठा देती हैं।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Google Pixel 8 लॉन्च अब काफी नजदीक है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही सीरीज से कंपनी पर्दा उठाने वाली है। Google Pixel 7 की सक्सेसर होने वाली है Google Pixel 8 सीरीज। इस सीरीज के लॉन्च से पहले Google Pixel 8a की लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हो गई हैं। Google Pixel 8a के लिए कहा गया है कि यह फोन अगले साल लॉन्च होगा जबकि Google Pixel 8 लाइनअप को कंपनी 4 अक्टूबर को ही लॉन्च करने जा रही है। आइए बताते हैं लाइव इमेज में कैसा दिख रहा है Google Pixel 8a स्मार्टफोन। 

Google Pixel 8a की लाइव इमेज इसके डिजाइन और कलर से पर्दा उठा देती हैं। फोन की लाइव इमेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने शेयर की हैं। फोन Google Pixel 7a जैसा ही दिख रहा है। हां लेकिन इसके किनारे कुछ ज्यादा गोल कर दिए गए हैं। फोन को ब्लू कलर में देखा जा सकता है। इसका कोडनेम टिप्स्टर ने akita बताया है। फोन में पंचहोल कटआउट डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें विजर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें दो कैमरा को जगह दी गई है। 

फोन में वॉल्यूम और पावर बटन राइट स्पाइन पर देखने को मिलेंगे, जैसा कि इमेज में पता चलता है। Google Pixel 8a के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन फोन बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर देखा जा चुका है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 8 जीबी रैम होगी। यह Android 14 के साथ आएगा। फोन में Tensor G3 प्रोसेसर बताया गया है जिसके साथ Mali G715 GPU होगा। फोन की लॉन्च टाइमलाइन अभी तय नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। 

Google Pixel 8 सीरीज की बात करें तो लेटेस्ट अपडेट में पता चलता है कि Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro में AI कैमरा दिया जा सकता है। Pixel 8 में 4,480mAh की बैटरी 24W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है। Pixel 8 Pro में 4,950 mAh की बैटरी 27 W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  2. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
  2. बिना गैस पकेंगे चावल, Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia IH राइस कूकर 2, जानें कीमत
  3. Huawei की भारत में वापसी! लॉन्च हो रहा है नया टैबलेट, जल्द स्मार्टफोन और लैपटॉप भी दे सकते हैं दस्तक
  4. IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
  5. LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन कैसे करें बुक
  6. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  7. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  8. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  9. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  10. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.