Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro में मिलेगा DSLR जैसा कैमरा, स्पेसिफिकेशंस लीक

Pixel 8 में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑक्टा PD वाइड कैमरा है जो कि 82-डिग्री फील्ड व्यू प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 8 में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑक्टा PD वाइड कैमरा है।
  • Pixel 8 Pro में f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा है।
  • Pixel 8 और Pixel 8 Pro में f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5MP सेल्फी कैमरा है।

Google Pixel 7 में 6.3 इंच की Full HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google अपनी Pixel 8 सीरीज को 4 अक्टूबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही आगामी Pixel 8 और Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशन का पता चल गया है। हाल ही में आई एक लीक में आगामी गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के बारे में खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Pixel 8 और Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Pixel 8 सीरीज के फीचर्स लीक


91mobiles की हाल ही में आई रिपोर्ट में कामिला वोज्शिचोस्का के जरिए Google का एक प्रमोशनल वीडियो लीक हुआ। इसमें Google की ऑन-डिवाइस AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके फोटो में लोगों के चेहरे के भावों को बदलने की क्षमता को दिखाया गया था। इससे नए Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन का इस्तेमाल करके फोटो से ऑब्जेक्ट्स को मिटाया जा सकता है। वीडियो के लिए वीडियो बूस्ट नाम का एक नया फीचर आया है जो कि वीडियो को ज्यादा आसान बनाता है। Google की नाइट साइट टेक्नोलॉजी लो लाइट वाली फोटो को अच्छा बनाया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल अब वीडियो के लिए भी हो सकता है।

इसके अलावा अब स्मार्टफोन में एडवांस वीडियो कंट्रोल होंगे जो प्रोफेशनल डीएसएलआर कैमरा जैसे हैं। ये कंट्रोल थोड़ी देर के लिए स्क्रीन पर नजर आते हैं और यूजर्स को शटर स्पीड, आईएसओ और फोकस आदि को एडजेस्ट करने की सुविधा देते हैं, जिससे यूजर्स को वीडियो पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है। फोन में ऑडियो इरेजर नाम का एक शानदार फीचर भी मिलता है। यह वीडियो से शहर के ट्रैफिक जैसे बैकग्राउंड नॉयज को पहचान सकता है और हटा सकता है, जिससे उनका साउंड बेहतर होगा।


Pixel 8 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस


टिपस्टर ने Pixel 8 और Pixel 8 Pro के रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 8 में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ऑक्टा PD वाइड कैमरा है जो कि 82-डिग्री फील्ड व्यू प्रदान करता है। यह सुपर रेस जूम से भी लैस है, जो 8x जूम कैपेसिटी प्रदान करता है। Pixel 8 में ऑटो-फोकस के साथ f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है, जो 125.8-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू प्रदान करता है। इसके अलावा Pixel 8 Pro में f/1.95 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का क्वाड PD अल्ट्रावाइड कैमरा है, जिसमें ऑटोफोकस शामिल है। यह कैमरा 125.5-डिग्री फील्ड व्यू प्रदान करता है।

Pixel 8 Pro में f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल क्वाड PD टेलीफोटो कैमरा भी है जो कि 21.8-डिग्री फील्ड व्यू प्रदान करता है। यह टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम और 30x तक सुपर रेस जूम कैपेसिटी प्रदान करता है, जिससे यूजर्स दूर के सब्जेक्ट को विस्तार से कैप्चर कर सकते हैं। Pixel 8 और Pixel 8 Pro में f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल ड्यूल PD सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा फिक्स्ड फोकस और 95-डिग्री फील्ड व्यू प्रदान करता है। हालांकि, Pixel 8 Pro में ज्यादा शार्प और सटीक सेल्फी के लिए ऑटो-फोकस शामिल है।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  5. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  7. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  8. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  10. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.