• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 7a के ऊपर हुआ स्क्रैच, बेंड और फ्लेम टेस्ट, रिजल्ट आपको कर देगा दंग

Google Pixel 7a के ऊपर हुआ स्क्रैच, बेंड और फ्लेम टेस्ट, रिजल्ट आपको कर देगा दंग

Google Pixel 7a भारत में कीमत 43,999 रुपये है, जिसमें इसका एकमात्र 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसे चॉक, स्नो और सी (sea) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Google Pixel 7a के ऊपर हुआ स्क्रैच, बेंड और फ्लेम टेस्ट, रिजल्ट आपको कर देगा दंग

Google Pixel 7a भारत में कीमत 43,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • टेस्ट में इसके पैनल पर लेवल 6 पर खरोंच दिखाना शुरू हो गई
  • रेजर ब्लेड टेस्ट से पता चला कि कैमरा मॉड्यूल में एक अलग मेटल कोटिंग है
  • नेल्सन ने कहा कि Pixel 7a की बिल्ड क्वालिटी Pixel 7 Pro को टक्कर देती है
विज्ञापन
Google Pixel 7a को पिछले हफ्ते कंपनी के I/O इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। Pixel 6a का सक्सेसर Google के अपने Tensor G2 SoC पर चलता है और पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा यूनिट है। इसमें IP67 रेटिंग के साथ अपडेटेड डिजाइन है। अब, JerryRigEverything YouTube चैनल चलाने वाले Zack Nelson ने इस स्मार्टफोन की मजबूती को टेस्ट किया है। उसके टेस्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि नया हैंडसेट नेल्सन की परिक्षा में खरा उतरा है। नेल्सन स्मार्टफोन के ऊपर स्क्रैच, बर्न और बेंड जैसे टेस्ट करते हैं।

JerryRigEverything के लेटेस्ट एपिसोड में जैक नेल्सन ने लेटेस्ट Pixel 7a की मजबूती को टेस्ट किया। फोन पर सबसे पहले स्क्रैच टेस्ट किया गया। बता दें कि फोन OLED पैनल के साथ आता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिलती है। टेस्ट में इसके पैनल पर लेवल 6 पर खरोंच दिखाना शुरू हो गई, जबकि लेवल 7 पर थोड़े गहरे निशान देखे गए।

Pixel 6a की तरह, Google Pixel 7a के किनारे मेटल से बने हैं। वॉल्यूम और पावर बटन और कैमरा यूनिट पर किए गए रेजर ब्लेड टेस्ट से पता चला कि रियर कैमरा मॉड्यूल में एक अलग मेटल कोटिंग भी है। Google Pixel 7 Pro के ग्लास पैनल के विपरीत, Pixel 7a में प्लास्टिक का रियर पैनल है। स्क्रैच आने के बाद डिवाइस का फिंगरप्रिंट स्कैनर ठीक से काम नहीं कर पाया।

Pixel 7a में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले है। लाइटर की लौ के ऊपर डिस्प्ले को रखने से इसका 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले 25 सेकंड के लिए तो सही रहता है, लेकिन उसके बाद पैनल में सफेद दाग दिखने लगता है, जो कुछ सेकंड्स में वापस ठीक हो जाता है।

आखिर में, Pixel 7a पर बेंड टेस्ट किया गया। डिवाइस दबाव में सराहनीय ढंग से टिका रहा। नेल्सन कहते हैं, "पीछे से मोड़े जाने पर भी लगभग कोई फ्लेक्स नहीं हुआ और सामने से झुकाने पर भी लगभग कोई फ्लेक्स नहीं दिखाई दिया।" उनका दावा है कि बेंड टेस्ट में Pixel 7a प्रीमियम Pixel 7 Pro को टक्कर देता है और नए हैंडसेट की ड्यूरेबिलिटी Asus ROG Ultimate 7 से काफी बेहतर है।

Google Pixel 7a भारत में कीमत 43,999 रुपये है, जिसमें इसका एकमात्र 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसे चॉक, स्नो और सी (sea) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • कमियां
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor G2
फ्रंट कैमरा10.8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4385 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »