6000 रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Google Pixel 7a, Amazon पर मिल रहा डिस्काउंट

Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2024 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 7a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Google Pixel 7a में 4,385mAh की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 7a 5G में 64MP कैमरा है।

Photo Credit: Google

Google Pixel 7a खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। यहां हम आपको Google Pixel 7a पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel 7a पर ऑफर


Google Pixel 7a का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 40,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में मई, 2023 में 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में Amex क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 7.5% यानी कि 3500 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 37,915 रुपये होगी। इस प्रकार यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत की तुलना में 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।


Google Pixel 7a के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है और HDR सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Google Pixel 7a में Tensor G2 SoC दिया है, जिस के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप है। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।  Google Pixel 7a में 4,385mAh की बैटरी दी गई है वायरलेस चार्जिंग और Qi चार्जिंग स्टैंडर्ड का भी सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के लिए Google Pixel 7a के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल हैं। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 152mm x 72.9mm x 9mm और वजन 193.5 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.