गूगल के Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को लेकर मिली यह बड़ी जानकारी, आप भी जानें

Google Pixel 7 Pro : फोन को अपग्रेडेड Tensor G2 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और शानदार होने की उम्‍मीद है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Google ने पिक्‍सल फोन को टीज करना शुरू कर दिया है
  • इनकी लॉन्चिंग 6 अक्‍टूबर को होगी
  • पिक्‍सल फोन के अहम फीचर्स से पर्दा हटता जा रहा है

Google Pixel 7 Pro : यह 12जीबी रैम से लैस होगा, जिसमें इंटरनल स्‍टोरेज के तौर पर 128 जीबी और 256 जीबी ऑप्‍शन होंगे।

गूगल (Google) के पिक्‍सल (Pixel) स्‍मार्टफोन्‍स ने दुनियाभर में लोकप्रियता पाई है, लेकिन भारत में ये वो मुकाम नहीं पा सके हैं, जो आईफोन और सैमसंग के फ्लैगशिप्‍स को मिला है। साल 2018 में आए Pixel 3 और Pixel 3 XL स्‍मार्टफोन्‍स पसंद तो काफी किए गए, लेकिन बिक्री के मामले में रिकॉर्ड नहीं बना पाए। इस साल गूगल ने स्‍ट्रैटिजी बदली है। कुछ महीनों पहले उसने Pixel 6a स्‍मार्टफोन को मिड रेंज में पेश किया, जिसे लोगों का अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला। इसके बाद अब Pixel 7 और Pixel 7 Pro को भारत में लॉन्‍च किए जाने की तैयारी है। Google ने पिक्‍सल फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। इनकी लॉन्चिंग 6 अक्‍टूबर को होगी। 
 
जानकारी के अनुसार, Pixel 7 Pro स्‍मार्टफोन भारत में 3 कलर वैरिएंट्स में आएगा। इसे ओब्सीडियन, स्नो और हेजल कलर ऑप्‍शन के साथ लाया जाएगा। हालांकि आईफोन 14 के कलर ऑप्‍शंस से तुलना करें, तो यह काफी कम है। कलर वैरिएंट के अलावा गूगल के अपकमिंग स्‍मार्टफोन के डिजाइन का भी पता चला है। तस्‍वीरों पता चलता है कि पिक्सल 7 का डिजाइन काफी हद तक उसके पहले आए मॉडल्‍स के जैसा ही है। 

 
हाल ही में स्‍पेक्‍स शीट के लीक में खुलासा किया गया था क‍ि नए फोन में ज्‍यादा कुछ नहीं बदला है। Pixel 7 Pro को अपग्रेडेड Tensor G2 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और शानदार होने की उम्‍मीद है। यह 12जीबी रैम से लैस होगा, जिसमें इंटरनल स्‍टोरेज के तौर पर 128 जीबी और 256 जीबी ऑप्‍शन होंगे। फोन में 6.7 इंच का QHD+ OLED डिस्‍प्‍ले मिलने की बात कही जा रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 
Advertisement

बताया जाता है कि Pixel 7 Pro में 5000mAh की बैटरी ही दी जाएगी। यह 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप में अहम बदलाव इमेज सेंसर का हो सकता है। बताया जाता है कि गूगल इस बार Sony IMX582 सेंसर की जगह टेलीफोटो कैमरा के लिए 48MP के सैमसंग GM1 सेंसर का इस्‍तेमाल करेगी। इसके अलावा फोन में 50MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होंगे। सेल्फी कैमरा 11MP का होगा। 

Pixel 7 और Pixel 7 Pro के भारत में दाम क्‍या होंगे, यह अभी जानकारी नहीं है। गूगल की पिछली पिक्‍सल डिवाइसेज आईफोन्‍स से मुकाबला करती रही हैं। ऐसे में नए प‍िक्‍सल फोन भी नए आईफोन्‍स और सैमसंग की S22 सीरीज की प्रीमियम डिवाइसेज से मुकाबला कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.