12GB तक रैम, Tensor G2 प्रोसेसर के साथ Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Google Pixel 7 सीरीज : कंपनी ने लिमिटेड-टाइम लॉन्‍च ऑफर की भी घोषणा की है, इसके तहत Pixel 7 पर 6,000 रुपये का कैशबैक और Pixel 7 Pro पर 8,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 21:08 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 7 में डुअर और Pixel 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • दोनों फोन में 10.8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं
  • Pixel 7 और Pixel 7 Pro को 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा

Google Pixel 7 सीरीज : ये फोन धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचे रहते हैं और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।

Photo Credit: Google

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्‍मार्टफोन गुरुवार को इंडिया में लॉन्‍च कर दिए गए। कंपनी के इन लेटेस्‍ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सेकंड जेनरेशन का Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है। Pixel 7 में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि Pixel 7 Pro ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। दोनों फोन में 10.8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। ये फोन धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचे रहते हैं और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं। बाकी Pixel स्मार्टफोन्स की तरह ही Pixel 7 और Pixel 7 Pro को 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

इस साल Google ने Pixel 7 सीरीज के लिए नए कैमरा फीचर्स की घोषणा की है। ये फोन नए 'सिनेमैटिक ब्लर' फीचर को सपोर्ट करते हैं। इससे वीडियो रिकॉर्ड करते समय बेहतर ब्‍लर इफेक्‍ट मिलता है। पिक्‍सल 7 प्रो फोन में 'मैक्रो फोकस' फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर 3 सेंटीमीटर तक नजदीक जाकर HDR+ क्वालिटी की पिक्‍चर ले सकेंगे।  
 

Google Pixel 7, Pixel 7 Pro के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Google Pixel 7 की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है। इसे स्नो, ओब्सीडियन और लेमनग्रास कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। Google Pixel 7 Pro की कीमत 84,999 रुपये है। यह हेजल, ओब्सीडियन और स्नो कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध होगा। दोनों स्मार्टफोन 13 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए लाए जाएंगे। कंपनी ने लिमिटेड-टाइम लॉन्‍च ऑफर की भी घोषणा की है, इसके तहत Pixel 7 पर 6,000 रुपये का कैशबैक और Pixel 7 Pro पर 8,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 
 

Google Pixel 7 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो + eSIM) स्‍लॉट के साथ आने वाला Google Pixel 7 आउट-ऑफ-द-बॉक्स, एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.32 इंच का फुल-एचडी+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर Tensor G2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM मिलती है। 

Google Pixel 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फोन में 10.8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। यह 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है। Pixel 7 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। दावा है कि Google के एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड के साथ यह 72 घंटे तक बैटरी लाइफ दे सकता है। 
Advertisement
 

Google Pixel 7 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Google Pixel 7 Pro भी Android 13 पर चलता है और Tensor G2 चिपसेट से पावर्ड है। यह 12GB RAM के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच क्वाड-एचडी (3,120 x 1,440 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा 30x सुपर रेजॉलूशन जूम और 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी इसमें दिया गया है। फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है। 5G कनेक्टिविटी समेत तमाम फीचर्स से लैस है। बाकी खूबियां पिक्‍सल 7 जैसी ही हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 90Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Good battery life
  • IP68 rating
  • Bad
  • Video recording could be better
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Good gaming performance
  • Bloatware-free software, timely updates
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Gets warm under load
  • No bundled charger
  • Underwhelming battery life
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.