6GB रैम, OLED डिस्प्ले और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Google Pixel 6a स्मार्टफोन, जानें कीमत

Google Pixel 6a की कीमत $449 (लगभग 34,750 रुपये) है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा और 21 जुलाई से चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2022 00:31 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 6a की कीमत $449 (लगभग 34,750 रुपये) है
  • स्मार्टफोन Tensor चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप से है लैस
  • नए बजट Google Pixel 6a में 6GB रैम के साथ 12MP डुअल रियर कैमरा मिलता है

Google Pixel 6a की कीमत $449 (लगभग 34,750 रुपये) है

Google Pixel 6a को बुधवार को Google I/O इवेंट में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन कंपनी द्वारा डेवलप किए गए Tensor प्रोसेसर और एक Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। गूगल पिक्सल 6ए ऑलवेज ऑन सपोर्ट वाले 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है । इसमें 12.2-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 24 घंटे से अधिक की बैटरी लाइफ मिलती है। Google का वादा है कि Pixel 6a को कम से कम पांच साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा।
 

Google Pixel 6a price, availability

Google Pixel 6a की कीमत $449 (लगभग 34,750 रुपये) है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा और 21 जुलाई से अमेरिका में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी तक भारत में Google Pixel 6a की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।
 

Google Pixel 6a specifications

Google Pixel 6a स्मार्टफोन Android 12 के साथ आता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और 60Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। यह ऑक्टा-कोर Google Tensor SoC और Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर से लैस है और इसमें 6GB LPDDR5 रैम मिलती है।

फोटो और वीडियो के लिए, Google Pixel 6a डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 12.2-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, पिक्सल 6ए में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

Google Pixel 6a में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर मौजूद सेंसर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। Google ने Pixel 6a में 4,306mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • Impressive cameras for photos
  • Vibrant OLED display
  • Stock Android 13 software
  • Bad
  • Plastic back is prone to scratches
  • 60Hz display does not feel fluid
  • Cannot handle heavy gaming
  • Recorded video needs work
  • Relatively slow charging, no wireless charging
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  2. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  3. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  4. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  6. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  8. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.