Google Pixel 6 सीरीज का टीजर Instagram पोस्ट और YouTube पर आया सामने

Google Pixel 6 सीरीज को Instagram पर एक पोस्ट और YouTube पर एक प्रोमोशनल वीडियो के जरिए टीज़ किया गया है।

Google Pixel 6 सीरीज का टीजर Instagram पोस्ट और YouTube पर आया सामने

Google Pixel 6 सीरीज़ 19 अक्टूबर को आ सकती है और इसकी डिलीवरी संभवतः 28 अक्टूबर से शुरू हो सकती है।

ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम पोस्ट में एक दर्जन Pixel 6 स्मार्टफोन दिखाई दे रहे हैं।
  • वीडियो ज्यादातर फोन के पिछले हिस्से को दिखाता है।
  • Pixel 6 स्मार्टफोन Android 12 के साथ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Google Pixel 6 सीरीज को Instagram पर एक पोस्ट और YouTube पर एक प्रोमोशनल वीडियो के जरिए टीज़ किया गया है। इंस्टाग्राम पोस्ट में एक दर्जन Google Pixel 6 स्मार्टफोन दिखाई दे रहे हैं, जिनमें हर एक पर अलग-अलग रंग के वॉलपेपर हैं। यह पोस्ट ग्रेमी विनर आर्टिस्ट ड्रेक की लेटेस्ट एल्बम, "सर्टिफाइड लवर बॉय" के कवर पर एक प्ले है। YouTube वीडियो में पहली बार यूजर्स के हाथों में Google Pixel 6 देखा जा रहा है और नॉन-रेंडर इमेज दिखाई गई हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट इसके संभावित लॉन्च की तारीख 19 अक्टूबर का भी संकेत देती है, जिसके बारे में पहले भी इशारा दिया गया था। सीरीज़ में दो मॉडल शामिल होंगे- Google Pixel 6 और Google Pixel 6 Pro

Made By Google (@madebygoogle) की इंस्टाग्राम पोस्ट में Google द्वारा डिजाइन किए गए You मैटीरियल के साथ Pixel 6 स्मार्टफोन दिखाया गया है जिसे Android 12 के साथ पेश किया जाएगा। पोस्ट के साथ एक कैप्शन है जिसमें लिखा है "सर्टीफाइड पिक्सल लवर्स" - ए प्ले ऑन ड्रेक्स एल्बम। यह Pixel 6 स्मार्टफोन को 4x3 ग्रिड में दिखाता है जिसमें प्रत्येक डिवाइस में अलग-अलग रंगों में वॉलपेपर दिख रहे हैं। प्रत्येक डिवाइस पर अलग-अलग वॉच और विजेट हैं। पिक्सल स्मार्टफोन्स पर तारीख Tuesday 19 दिखाई दे रही है जो इशारा हो सकती है कि सीरीज 19 अक्टूबर मंगलवार को लॉन्च हो सकती है। यह पिछली रिपोर्ट को भी कन्फर्म करता है जिसमें Pixel 6 सीरीज़ की घोषणा की तारीख बताई गई है। मगर Google ने अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
Pixel 6 स्मार्टफोन का एक वीडियो भी YouTube पर शेयर किया गया था। यह भी पहली बार है जब स्मार्टफोन को केवल रेंडर की गई इमेज के बजाय यूजर्स के हाथों में देखा गया है। वीडियो यह भी दिखाता है कि पिक्सल 6 सीरीज कई सारे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी - Pixel 6 Pro गोल्ड और व्हाइट में; Pixel 6 ग्रीन और ऑरेन्ज में।

वीडियो ज्यादातर फोन के पिछले हिस्से को दिखाता है। जिसमें इसका यूनीक हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिखता है। हालाँकि, Google Pixel 6 सीरीज का डिस्प्ले हल्का सा दिखाया गया है और यह तीन तरफ पतले बेज़ल और उसी के अनुसार मोटी चिन के साथ दिखाई देता है। सेल्फी कैमरे के लिए एक सेंट्रल होल-पंच कटआउट भी दिखाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »