Google Pixel फोन के इस जबरदस्त फीचर ने बचाई एक व्यक्ति की जान

Google ने Pixel 4 XL में कार क्रैश डिटेक्शन फीचर दिया है, जो फोन में मौजूद सेंसर का उपयोग कर क्रैश की पहचान करने की कोशिश करता है और आपको आपातकालीन सेवाओं को संपर्क करने का विकल्प देता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2021 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 4 XL में शामिल कार क्रैश डिटेक्शन फीचर ने बचाई एक व्यक्ति की जान
  • फीचर की बदौलत खुद-ब-खुद चला गया आपातकालीन सेवाओं को कॉल
  • गाड़ी पलटने से घंटों तक फंसा था चक वॉकर नाम का एक आदमी

Car Crash Detection फीचर फिलहाल केवल Google Pixel 4 और Pixel 4 XL में उपलब्ध है

टेक्नोलॉजी कई तरीकों से इंसानों के लिए फायदेमंद होती है। ऐसा जीता जागता उदाहरण चक वॉकर (Chuck Walker) नाम का एक व्यक्ति है, जिसकी जान Google Pixel 4 XL में मौजूद कार क्रैश डिटेक्शन फीचर ने बचाई। वॉकर ने Reddit पर इस घटना की विस्तार में जानकारी साझा की है। पिछले साल नवंबर में वॉकर का सामना एक हादसे से हुआ था, जहां Google Pixel 4XL ने समय रहते खुद-ब-खुद आपातकालीन सेवाओं को संपर्क कर उनकी जान बचाई।

u/postnospam से अपना Reddit अकाउंट चला रहे Chuck Walker ने एक पोस्ट के जरिए अपने साथ हुई इस पूरी घटना को साझा किया। उन्हेंने कुछ घटना स्थल की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। पोस्ट के मुताबिक, बात नवंबर 2020 की है, जब वॉकर अपनी प्रॉपर्टी पर बॉबकैट गाड़ी से कुछ काम कर रहे थे और उनकी मशीन पलट कर एक छोटे से सूखे नाले में गिर गई। मशीन पलट कर उल्टी गिरी थी और उसका आपातकालीन दरवाज़ा भी जाम हो गया था। इस घटना में वॉकर की कई पसलियां टूट गई और उनकी रीड की हड्डी का एक हिस्सा भी डेमेज हो गया था। इसके चलते वॉकर बेहोश भी हो गए थे। यहां उनका Pixel 4 XL काम आया।
 

Photo Credit: imgur (postnospam)


दरअसल, Google ने Pixel 4 XL में कार क्रैश डिटेक्शन फीचर दिया है, जो फोन में मौजूद सेंसर का उपयोग कर क्रैश की पहचान करने की कोशिश करता है और आपको आपातकालीन सेवाओं को संपर्क करने का विकल्प देता है। यूं तो यह कार दुर्घटना नहीं थी, लेकिन फिर भी जब बॉबकैट पलटी तो उनका फोन भी बाहर गिर गया और फोन ने इसे क्रैश मान लिया। ऐसे में गूगल पिक्सल ने आपातकालीन सेवाओं को संपर्क कर दिया। वॉकर ने आगे बताया कि गिरने के बाद जब उन्हें होश आया तो उनके कान में अटके रह गए एक ईयरबड में उन्हें आपातकालीन सेवा के एक कर्मचारी की आवाज़ आ रही थी। वॉकर का कहना है कि यदि उनके फोन में यह फीचर नहीं होता, तो इस दुर्घटना का परिणाम गंभीर हो सकता था।

बता दें कि यह फीचर फिलहाल केवल Google Pixel 4 XL और Pixel 4 पर ही मौजूद है। गूगल ने इसे Pixel 3, Pixel 5, Pixel 4a और Pixel 4a 5G में नहीं दिया है। इससे पहले आप इस फीचर को अपने फोन में ढूंढना शुरू कर दें, बता दें कि फीचर अभी केवल अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.