Google Pixel 4: मात्र 19,999 रुपये में मिल रहा 50 हजार MRP वाला फोन, Amazon पर सबसे तगड़ी डील

Google Pixel 4 का 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 60 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि एमआरपी 49,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 4 60 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • Google Pixel 4 में 5.7 इंच की फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 4 में 2800mAh की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 4 में 5.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Amazon

अगर आप Google Pixel स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और लेटेस्ट सीरीज को अधिक कीमत होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो Amazon पर आपके लिए इसका समाधान मौजूद है। जी हां ई-कॉमर्स साइट पर Google Pixel 4 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के बाद आपको यह फोन एमआरपी से आधे से भी कम दामों पर मिल जाएगा। आइए Google Pixel 4 पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Google Pixel 4 की कीमत और ऑफर


Google Pixel 4 का 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 60 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि एमआरपी 49,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को 955 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई से भी खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC Cashback क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत यानी कि 250 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
 

Google Pixel 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Google Pixel 4  में 5.7 इंच की फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2280 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 19:9 और रिफ्रेश रेट  90 हर्ट्ज है। यह डिस्प्ले एचडीआर और 444 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी का सपोर्ट करती है। यह फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो पिक्सल 4 में f/ 2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/ 1.7 अपर्चर के साथ 12.2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement

Google Pixel 4 में 2800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G कनेक्टिविटी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। Google Pixel 4 में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन 6GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 147.10 mm, चौड़ाई 68.80 mm, मोटाई 8.20 mm और वजन 162 ग्राम है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक, कंपास सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और बैरोमीटर सेंसर दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.