Google Pixel 4 में होगा मोशन सेंस और फेस अनलॉक सपोर्ट

Google Pixel 4 में मौज़ूद गूगल का सोली रडार चिप सॉफ्टवेयर अल्गोरिदम के साथ जुगलबंदी में काम करेगा। यह हैंड गेसचर्स को पढ़ने का काम करेगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 30 जुलाई 2019 13:18 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने बताया है कि फेस डेटा यूज़र्स के फोन में ही मौज़ूद रहेगा
  • Google Pixel 4 में फेस अनलॉक के लिए अलग हार्डवेयर होंगे
  • पिक्सल 4 में सोली रडार सिस्टम पर काम करेगा मोशन सेंस
Google ने इस बार अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 4 के लिए अनोखी रणनीति अपनाई है। मीडिया में इस फोन के फीचर लीक होने के बजाय कंपनी ही टीज़र ज़ारी करके इनसे रूबरू करा रही है। गूगल ने अब पिक्सल 4 से जुड़े दो अहम ऐलान किए हैं। कंपनी का यह फोन हैंड्स फ्री गेसचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करेगा। गूगल द्वारा साझा किए गए टीज़र वीडियो से पुष्टि होती है कि पिक्सल 4 टॉप-हेवी डिज़ाइन के साथ आएगा। इसमें चौड़े बेज़ल के साथ टू-टोन कलर स्कीम वाले बटन होंगे।

आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में पिक्सल के प्रोडक्ट मैनेजर ब्रैंडन बार्बेलो ने खुलासा किया है कि Google Pixel 4 फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा और इसमें हैंड्स फ्री गेसचर्स वाला मोशन सेंस होगा। ज़्यादातर स्मार्टफोन में फेस रिकग्निशन के लिए फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल होता है। लेकिन गूगल ने पिक्सल 4 में इस फीचर के लिए अगल हार्डवेयर दिए हैं, बहुत हद तक ऐप्पल के फेस आईडी की तरह। हार्डवेयर रडार आधारित सिस्टम सोली के साथ काम करेगा। गूगल इस तकनीक पर करीब पांच साल से काम कर रही है।

सोली रडार सिस्टम की पहली झलक 2015 में मिली थी। बाद में इसे अपग्रेड किया गया। यह मोशन सेंसिंग के ज़रिए हैंड गेसचर्स की पहचान करता है जिससे गाने बदले जा सकते हैं। वॉल्यूम को एडजस्ट किया जा सकता है। सोली पर आधारित डिवाइस अभी तक मार्केट में नहीं आए हैं। लेकिन इसकी झलक हमें पिक्सल 4 में देखने को मिलेगी।

पिक्सल 4 में मौज़ूद गूगल का सोली रडार चिप सॉफ्टवेयर अल्गोरिदम के साथ जुगलबंदी में काम करेगा। यह हैंड गेसचर्स को पढ़ने का काम करेगा। इन गेसचर्स को गूगल द्वारा मोशन सेंस के नाम से बुलाया जा रहा है। इसकी मदद से यूज़र्स म्यूजिक प्लेबैक, अलार्म और फोन कॉल को नियंत्रित कर पाएंगे। गूगल का कहना है कि मोशन सेंस समय बीतने के साथ और बेहतर होगा।
Advertisement

इसके अलावा पिक्सल 4 में फेस अनलॉक के लिए अलग से हार्डवेयर होंगे। पिक्सल 4 को हाथों में लेते ही सोली फेसियल रिकग्निशन सेंसर्स को एक्टिव कर देगा।
Advertisement

प्राइवेसी को लेकर गूगल ने बताया है कि फेस डेटा यूज़र्स के फोन में ही मौज़ूद रहेगा बिल्कुल ऐप्पल की तरह। कंपनी के मुताबिक, सोली सेंसर डेटा भी स्मार्टफोन पर ही बना रहेगा। इसे अन्य गूगल सेवाओं के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

फिलहाल, गूगल ने गूगल पिक्सल 4 के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसके साथ Google Pixel 4 XL को लाए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pixel 4, Soli Radar, Motion Sense, Face Unlock, Google, Google Pixel 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.