Google Pixel 3, Pixel 3 XL की तस्वीरें लीक, डुअल सेल्फी कैमरे की मिली झलक

Google Pixel 3 और Google Pixel 3 XL की वास्तविक तस्वीर पहले ही लीक हो चुकी हैं। लेकिन अब गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के प्रेस रेंडर की झलक सामने आई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 सितंबर 2018 13:08 IST
ख़ास बातें
  • नए Pixel सीरीज स्मार्टफोन में हो सकता है सिंगल रियर कैमरा
  • बिना नॉच डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है Pixel 3
  • Google Pixel 3, Pixel 3 XL का बैक फैब्रिक का हो सकता है

Photo Credit: Nieuwemobiel

Google Pixel 3 और Google Pixel 3 XL अगले महीने 9 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च होंगे। यह जानकारी इस महीने के शुरुआत में मीडिया इनवाइट के जरिए सामने आई थी। गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल की वास्तविक तस्वीर पहले ही लीक हो चुकी हैं। लेकिन अब दोनों ही हैंडसेट के प्रेस रेंडर की झलक सामने आई है। बता दें कि रेंडर ग्राफिक्स से बनी तस्वीर होती है। ग्राफिक्स की मदद से बनी इस तस्वीर को देखने से पता चलता है कि Pixel 3 XL नॉच डिजाइन और Pixel 3 बिना नॉच के साथ आ सकता है। बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर नजर आ रहा है।

ब्लाग Nieuwemobiel के जरिए प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pixel 3 में 5.4 इंच का डिस्प्ले तो वहीं Pixel 3 XL में 6.2 इंच का डिस्प्ले हो सकती है। पिक्सल 3 एक्सएल का नॉच डिजाइन काफी बड़ा और गहरा है। पिक्सल 3 में नॉच डिजाइन तो नहीं है लेकिन फोन के ऊपरी और निचले हिस्से पर बड़ा बॉर्डर है। Pixel 2 सीरीज की तरह Pixel 3 और Pixel 3 XL का बैक फैब्रिक का बना दिख रहा है।
 

इसके अलावा ग्राफिक्स की मदद से बनी तस्वीर में दोनों ही हैंडसेट में डुअल सेल्फी कैमरा दिखाई दे रहा है। दोनों ही Pixel स्मार्टफोन की होम स्क्रीन इस बात की और इशारा कर रही है, कि ये दोनों फोन Android 9.0 Pie आउट-ऑफ-द-बॉक्स सपोर्ट करेंगे। होम स्क्रीन में नीचे की तरफ गूगल सर्च बार दिखाई दे रहा है। केवल इतना ही नहीं, होम स्क्रीन पर नया वालपेपर नजर आ रहा है। आइए अब पुराने लीक रिपोर्ट की बात करते हैं। पिछले सप्ताह Google ने इस बात का संकेत दिया था कि कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्वा/ मिंट ग्रीन कलर में भी लॉन्च हो सकते हैं। पिछले दो सीरीज को कंपनी ने ब्लैक, ब्लू औरर व्हाइट रंग में लॉन्च किया था। कनाडा में लिफ्ट कैब सेवा में Google Pixel 3 XL को देखा गया था। Pixel 3 XL के प्री-प्रोडक्शन यूनिट को किसी ने Lyft कैब में छोड़ दिया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build, comfortable to handle
  • Intuitive software features
  • Very good cameras
  • HDR capable display
  • Excellent stereo speakers
  • Bad
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2915 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build
  • Intuitive software features
  • Very good cameras
  • HDR capable display
  • Excellent stereo speakers
  • Bad
  • Poor notch design
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3430 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 3, Google Pixel 3 XL, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.