Google Pixel 3 Lite से ली गई कथित तस्वीरें लीक

Google Pixel 3 Lite कंपनी की फ्लैगशिप Google Pixel 3 सीरीज का सस्ता वेरिएंट होगा। अब एक रूसी वेबसाइट ने पिक्सल 3 लाइट से खिंची तस्वरोंं को लीक कर दिया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 नवंबर 2018 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 3 Lite से खिंची कथित तस्वीरें लीक
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है पिक्सल 3 लाइट में
  • Pixel 3 Lite में हो सकती है 2,915 एमएएच की बैटरी

Photo Credit: Rozetked

Google Pixel 3 Lite कंपनी की फ्लैगशिप Google Pixel 3 सीरीज का सस्ता वेरिएंट होगा। उम्मीद है कि कंपनी गूगल पिक्सल 3 लाइट पर काम कर रही है। हालांकि, Google ने Pixel 3 Lite से संबंधित जानकारी का खुलासा नहीं किया है। लेकिन पिक्सल 3 सीरीज के सस्ते वेरिएंट को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। पिछले सप्ताह भी पिक्सल 3 लाइट की कुछ तस्वीरें Rozetked द्वारा लीक की गई थी, जो इस बात की और इशारा कर रही थीं कि जल्द फोन से पर्दा उठ सकता है। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि Google दो स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिनके कोडनेम Bonito और Sargo हैं। इन्हीं में से एक फोन हो सकता है Pixel 3 Lite। अब कंपनी ने कथित पिक्सल 3 लाइट द्वारा खिंची कुछ तस्वीरों को लीक किया है।

रूसी वेबसाइट Rozetked ने कथित Google Pixel 3 Lite द्वारा खिंची तस्वीरों को लीक कर दिया है। रिपोर्ट में शेयर की गई तस्वीरें गूगल पिक्सल 3 लाइट कैमरा की कौशलता को दिखा रही हैं। हैंडसेट से दो अलग-अलग तस्वीरों को खिंचा गया है। एक तस्वीर घर के भीतर की है तो वहीं दूसरी तस्वीर को बाहर क्लिक किया गया है। इसी साइट ने पहले रिपोर्ट में कहा था कि Pixel 3 Lite में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। देखने वाली बात यह होगी कि पिक्सल 3 लाइट का कैमरा Pixel 3 और Pixel 3 XL से मुकाबला कर पाता है या नहीं।
Advertisement
 

Photo Credit: Rozetked

पिछले सप्ताह एक लीक में दावा किया गया था कि Google Pixel 3 Lite की कीमत 400 डॉलर से 500 डॉलर (28,000 से 36,000 रुपये) के बीच हो सकती है। गूगल का यह फोन 2019 में किया जा सकता है। अब बात स्पेसिफिकेशन की। स्मार्टफोन में 5.56 इंच फुल एचडी+ (1080x2220 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 615 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में जान फूंकने के लिए 2,915 एमएएच की बैटरी होगी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट के साथ आएगी।

अब बात डिजाइन की। गूगल पिक्सल 3 लाइट दिखने में Pixel 3 की तरह होगा। फोन के दाहिनी हिस्से पर वॉल्यूम रोकर और पावर बटन रहेगा, वहीं बायीं तरफ सिम कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक मिलेगा। लाउडस्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और माइक्रोफोन ग्रिल को फोन के निचले हिस्से में जगह मिलेगी। Google Pixel 3 Lite में डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को नहीं मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.