Google Pixel 10 सीरीज आज हो रही लॉन्च, ऐसे देखें Made by Google Event लाइव स्ट्रीम

Google आज यानी कि 20 अगस्त को Made by Google इवेंट आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 13:26 IST
ख़ास बातें
  • Google आज Made by Google इवेंट आयोजित करने वाला है।
  • Made by Google इवेंट में Pixel 10 सीरीज को पेश किया जा सकता है।
  • Made by Google इवेंट में Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a पेश हो सकते हैं।

Made by Google Event में Pixel 10 सीरीज पेश होगी।

Photo Credit: Google

Google आज यानी कि 20 अगस्त को Made by Google 2025 इवेंट आयोजित करने वाला है। कंपनी के इस वार्षिक हार्डवेयर लॉन्च इवेंट में आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इसके अलावा टेक दिग्गज Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a  को भी पेश कर सकता है। लॉन्च से पहले Google ने अपने दो फोन के डिजाइन का खुलासा करना शुरू कर दिया है। वहीं लीक से आगामी प्रोडक्ट्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है। आइए Google के आगामी फोन, वॉच और ईयरबड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Made by Google 2025 इवेंट कैसे देखें लाइव

Made by Google 2025 इवेंट आज यानी कि 20 अगस्त को दोपहर 1 बजे ET (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। कंपनी के पिछले लॉन्च इवेंट्स की तरह Pixel 10 लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है, जिसे आप अपने फोन, स्मार्ट टीवी या वेब ब्राउजर पर देख सकते हैं। इच्छुक यूजर्स इसे गूगल स्टोर, कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट और उसके यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे। इसके अलावा आप यहां क्लिक करके भी मेड बाय गूगल लॉन्च इवेंट देख सकते हैं। आज के लॉन्च इवेंट में द टुनाइट शो के होस्ट जिमी फॉलन, बास्केटबॉल प्लेयर स्टीफन करी, McLaren के Formula 1 ड्राइवर लैंडो नॉरिस और जोनास ब्रदर्स समेत कई नामी चेहरे शामिल होंगे।

Made by Google इवेंट में क्या होगा पेश

आज रात इस इवेंट में Google Pixel 10 सीरीज को पेश किए जाने की उम्मीद है। बीते कुछ सालों के हिसाब से Google 4 नए स्मार्टफोन Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च कर सकता है। ये सभी स्मार्टफोन TSMC के 3nm प्रोसेस पर बेस्ड Google के पांचवें जेन के Tensor G5 चिपसेट से लैस होने की संभावना है। टीजर से पता चला है कि Pixel 10 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।

Advertisement

इन स्मार्टफोन के अलावा Google इस इवेंट में Pixel Watch 4 भी पेश कर सकता है। ऐसी संभावना है कि इसका डिजाइन पिछले मॉडल जैसा होगा, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 Gen 1 चिपसेट भी शामिल है। हालांकि, इसमें बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी Pixel Buds A सीरीज के अपग्रेड के तौर पर Pixel Buds 2a भी लॉन्च कर सकती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.