गूगल का इवेंट 29 सितंबर को, नए नेक्सस स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 सितंबर 2015 10:42 IST
गूगल 29 सितंबर को एक इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया गया है। इवेंट अमेरिका के सेनफ्रांसिसको शहर में आयोजित किया जाएगा।

उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में नए नेक्सस स्मार्टफोन के साथ नया क्रॉमकास्ट डॉन्गल लॉन्च करेगी। गूगल के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन तो कई दिनों से सुर्खियों में रहे हैं। अब तक लीक हुई जानकारियों और रिपोर्ट से यही पता चला है कि छोटे स्क्रीन साइज वाले हैंडसेट को एलजी द्वारा डेवलप किया गया है जबकि बड़े वाले को हुवावे द्वारा। अगर रिपोर्ट सही साबित होती है तो गूगल नेक्सस 5 और नेक्सस 4 के बाद यह एलजी का तीसरा नेक्सस डिवाइस होगा। दूसरी तरफ, हुवावे अपना पहला नेक्सस डिवाइस पेश करेगा। हाल में आई एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि इन्हें एलजी नेक्सस 5एक्स और हुवावे नेक्सस 6पी के नाम से जाना जाएगा।
Advertisement

सर्च इंजन कंपनी ने अपने इनवाइट में प्रशंसकों के लिए ढेरों खुशखबरियां देने का वादा किया है, लेकिन कोई विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। इनवाइट में दिन और समय के अलावा इवेंट के बारे में कोई और जानकारी मौजूद नहीं है।

एलजी नेक्सस 5एक्स और हुवावे नेक्सस 6पी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी भी मौजूद होंगे। आपको बता दें कि नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में इन फ़ीचर के लिए सपोर्ट उपलब्ध कराए गए हैं।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी नेक्सस 5एक्स में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, एड्रेनो 418 जीपीयू और 5 मेगापिक्सल का फ्रैंट कैमरा है। एलजी के लेटेस्ट नेक्सस स्मार्टफोन में 2700एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है जो नेक्सस 5 में इस्तेमाल किए गए 2300एमएएच से ज्यादा बड़ी है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस में 12.3 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा डिवाइस के 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होंगे और ये माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेंगे। एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नए नेक्सस 5एक्स की कीमत ऑरिजनल नेक्सस 5 से ज्यादा होगी। इस डिवाइस के 16जीबी मॉडल की कीमत $399 (करीब 26,500 रुपये) होगी और 32जीबी की $449 (करीब 32,999 रुपये)। आपको याद दिला दें कि भारत में 2013 में गूगल नेक्सस 5 के 16जीबी मॉडल को 28,999 रुपये और 32जीबी वाले को 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

जहां तक हुवावे द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस स्मार्टफोन का सवाल है तो यह 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद होगा। 5.7 इंच का डिस्प्ले, फ्रंट स्पीकर्स और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होने का दावा किया गया है।

इसके अलावा गूगल इस इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन क्रोमकास्ट डॉन्गल भी पेश कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.