जियोनी एस6 में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 फरवरी 2016 10:45 IST
जियोनी ने आखिरकार भारत में अपने मेटल बॉडी एस6 स्मार्टफोन को 19,999 रुपये में लॉन्च कर दिया है। अभी इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर "coming soon" के टैग के साथ लिस्ट किया गया है, हालांकि इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से इसी कीमत में खरीदा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस हैंडसेट को पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था।

जियोनी एस6 में एक डुअल सिम डिवाइस है। यह कंपनी के अमिगो 3.1 ओएस पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी67538 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू मौजूद रहेगा। जियोनी एस6 में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरा ऐप नाइट मोड, पनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, मैजिक फोकस और कई अन्य फ़ीचर से लैस होगा। यूज़र फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन में वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।


मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3150 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह 18.8 घंटे तक का टॉक टाइम और 342 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो एल्फी एस6 ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस, 4जी एलटीई (बैंड40), यूएसबी ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी फ़ीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन गोल्ड और प्लेटिनम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.9x74.6x6.9 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम।

(पढ़ें: जियोनी एस6 बनाम एसर लिक्विड ज़ेड630एस)

स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि इसकी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च किए गए लिक्विड ज़ेड630एस से होगी। हालांकि, एसर लिक्विड ज़ेड630एस ज्यादा बड़ी बैटरी और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट व रियर कैमरे के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.