जियोनी एस10 की तस्वीर आई सामने, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 07:35 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी एस9 स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है
  • जानकारी मिली है कि कंपनी 24 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • कंपनी इस इवेंट में जियोनी एम6एस से पर्दा उठा सकती है
ऐसा लगता है कि जियोनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए एस9 स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसका नाम जियोनी एस10 होने के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। दूसरी तरफ, कंपनी ने अपने एम6एस स्मार्टफोन को 24 अप्रैल को लॉन्च करने के संबंध में इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

पहले जियोनी एस10 की बात करते हैं। टीना वेबसाइट से लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होगा।

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा। रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। वहीं, सेल्फी के लिए मौज़ूद होगा 16 मेगापिक्सल का सेंसर। लिस्टिंग के मुताबिक, जियोनी एस10 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यह 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जो होम बटन में ही इंटिग्रेट होगा।

इस डिवाइस को ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन के रेंडर इमेज को देखकर लगता है कि डिज़ाइन बहुत ज़्यादा क्रांतिकारी नहीं होगा।
Advertisement
 

अब बात जियोनी एम6एस के लॉन्च की करते हैं। जानकारी मिली है कि कंपनी 24 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करने वाली है और इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेजे गए हैं। जीएसएमअरिना द्वारा साझा किए गए इनवाइट के मुताबिक, इस फोन में फिंगरप्रिंट डिज़ाइन होगा। संभव है कि हमारी मुलाकात किसी नई तकनीक से होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.