जियोनी एस प्लस में है यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 16,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2015 17:47 IST
जियोनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन एस प्लस से पर्दा उठा लिया है। इस स्मार्टफोन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। बताया गया है कि जियोनी एस प्लस हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में मिलेगा। इसकी बिक्री नवंबर महीने के पहले हफ्ते से शुरू होगी।

जियोनी एस प्लस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है जो हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है। यह स्मार्टफोन डार्क ब्लू, व्हाइट और गोल्डन कलर में उपलब्ध होगा। फेस अनलॉक भी एक अनोखा फ़ीचर है। यह फ़ीचर यूज़र के चेहरे को पहचान कर हैंडसेट को अनलॉक करेगा।
Advertisement

यह एक डुअल सिम फोन है। जियोनी एस प्लस एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी ने अपने अमिगो 3.1 यूआई का इस्तेमाल किया है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280) सुपर एमोलेड स्क्रीन है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम से लैस होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट डुअल माइक्रो-सिम को सपोर्ट करेगा।

जियोनी एस प्लस में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3150 एमएएच की बैटरी। 4जी एलटीई के अलावा स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, 3जी, जीपीआरएस/ एज, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

जियोनी इस महीने अपने एल्फी एस सीरीज का चौथा हैंडसेट जियोनी एल्फी एस6 भी पेश करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.