जियोनी मैराथन एम5 प्लस लॉन्च, 5020 एमएएच की बैटरी से है लैस

जियोनी मैराथन एम5 प्लस लॉन्च, 5020 एमएएच की बैटरी से है लैस
विज्ञापन
जियोनी ने सोमवार को अपना मैराथन एम5 प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया। जियोनी मैराथन एम5 प्लस की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 24,990 रुपये) है और यह स्थानीय मार्केट में 25 दिसंबर 2015 से उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि यह मैराथन एम5 का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे जून 2015 में लॉन्च किया गया था।

फिलहाल, इस हैंडसेट की भारत में उपलब्धता और कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। जियोनी ने साफ किया है कि इसका इंडिया वेरिएंट अलग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फ़ीचर से लैस हो सकता है।

मैराथन एम5 प्लस एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित जियोनी के अमिगो 3.1 ओएस पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 368 पीपीआई। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन का स्क्रीन -35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी काम करेगा। जियोनी के सीईओ विलियम लू ने दावा किया कि एलसीडी डिस्प्ले का -20 डिग्री सेल्सियस के तापमान में ठीक से काम करना बंद कर देते हैं। उनका इशारा आईफोन के एलसीडी डिस्प्ले की ओर था। जियोनी मैराथन एम5 प्लस में ऑक्टा-कोर सीपीयू (ब्रांड और मॉड्यूल की जानकारी उपलब्ध नहीं) और 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
 
gionee marathon m5 plus front back side

जियोनी ने इस हैंडसेट की बड़ी बैटरी को लेकर भी कई दावे किए हैं। वैसे तो मैराथन एम5 की तुलना में एम5 प्लस में 5020 एमएएच की छोटी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जियोनी ने दावा है कि उसने बैटरी को और ऑप्टमाइज किया है। समय के साथ बैटरी की क्षमता में आने वाली गिरावट में सुधार किया गया है। कंपनी ने बताया कि 600 बार चार्ज़ किए जाने के बाद भी मैराथन एम5 प्लस की बैटरी 90 फीसदी (4500 एमएएच) क्षमता बरकरार रखेगी। कंपनी ने पावर खपत को कम करने के लिए सॉफ्टवेयर स्तर पर भी बदलाव लाए हैं। स्मार्टफोन यूज़र को उन ऐप्स के बारे में अलर्ट भेजता रहेगा जो ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं। मैराथन एम5 प्लस फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि मात्र 117 मिनट में बैटरी शून्य से 100 फीसदी चार्ज़ हो जाएगी। इस स्मार्टफोन में दो चार्ज़िग चिप मौजूद हैं, यह चार्ज़ होते वक्त बहुत ज्यादा गर्म नहीं होगा।

मैराथन एम5 प्लस में होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है, ऐप्पल के टच आईडी की तरह। विलियम लू के मुताबिक, ज्यादातर लोगों का माननै है कि फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होने से डिवाइस को अनलॉक करना ज्यादा आसान होता है। मैराथन एम 5 प्लस के फिंगरप्रिंट सेसर का रिसपॉन्स टाइम 0.1 सेकेंड है और यह 0.38 सेकेंड में फिंगरप्रिंट की पहचान कर लेता है।

जियोनी ने कई नए सॉफ्टवेयर फ़ीचर भी दिए हैं। इनमें एमी क्लोन शामिल है। इसकी मदद से यूज़र अपने स्मार्टफोन के सारे डेटा का बैकअप बना सकते हैं। और जब वे अपने हैंडसेट को रीस्टोर करेंगे तो यह होम स्क्रीन पर ऐप के आइकन के पैटर्न को भी याद रखेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम चाइल्ड मोड के साथ आएगा जिसकी मदद से यूज़र यह निर्धारित कर सकते हैं कि बच्चे किन-किन ऐप को इस्तेमाल करें या कब तक। इस मोड को पासवर्ड या फिर फिंगरप्रिंट स्कैनर के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »