48MP कैमरा और 5,100mAh बैटरी के साथ Gionee M15 लॉन्च, जानें कीमत...

Gionee M15 फोन दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NG 90,800 (लगभग 16,030 रुपये) है। वहीं, फोन के दूसरे 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NGN 106,200 (लगभग 18,714 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 जून 2021 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Gionee M15 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • जियोनी एम15 मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है

8 जीबी रैम से लैस है फोन

Gionee M15 स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। जियोनी एम15 फोन Gionee M12 का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया यह लेटेस्ट फोन एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो कि काफी शानदार फीचर्स से लैस है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक प्रोसेसर, 5,100 एमएएच की बैटरी के साथ-साथ रैपिड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है।
 

Gionee M15 pricing and availability

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक Gionee M15 फोन दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NG 90,800 (लगभग 16,030 रुपये) है। वहीं, फोन के दूसरे 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत NGN 106,200 (लगभग 18,714 रुपये) है। फिलहाल, फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।
Advertisement
 

Gionee M15 specifications and features

जियोनी एम15 फोन में 6.67 इंच फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल था। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

जियोनी एम15 में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee M15, Gionee M15 price, Gionee M15 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.