Gionee M12 दो प्रोसेसर विकल्प के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Gionee M12 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत NGN 78,900 (लगभग 15,400 रुपये) है। इस कीमत में आपको फोन का हीलियो ए25 प्रोसेसर वेरिएंट प्राप्त होगा। वहीं, Gionee M12 के हीलियो पी22 प्रोसेसर विकल्प की कीमत NGN 85,000 (लगभग 16,600 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 नवंबर 2020 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Gionee M12 फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है
  • जियोनी एम12 फोन में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में मौजूद है 128 जीबी तक स्टोरेज

Gionee M12 फोन में आपको डैज़लिंग ब्लैक और मैजिक ग्रीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

Gionee M12 स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन फिलहाल नाइज़ीरिया में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो कि 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले क्वार रियर कैमरा सेटअप के साथ आता। इस फोन में 5,100 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है और 128 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। प्रोसेसर के लिहाज़ से इस जियोनी एम12 स्मार्टफोन को दो प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, एक मीडियाटेक हीलियो ए25 और दूसरा मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर। जियोनी एम12 में 6.55 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ होल-पंच कट-आउट दिया गया है जो कि डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। इसके अलावा फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
 

Gionee M12 price, sale

नया जियोनी एम12 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आता है, जिसकी कीमत NGN 78,900 (लगभग 15,400 रुपये) है। इस कीमत में आपको फोन का हीलियो ए25 प्रोसेसर वेरिएंट प्राप्त होगा। वहीं, Gionee M12 के हीलियो पी22 प्रोसेसर विकल्प की कीमत NGN 85,000 (लगभग 16,600 रुपये) है। इसके अलावा हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प भी मौजूद है, जिसकी कीमत NGN 75,000 (लगभग 14,600 रुपये) है। इस फोन में आपको डैज़लिंग ब्लैक और मैजिक ग्रीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Gionee M12 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो जियोनी एम12 फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलेगा। जैसे कि हमने बताया इस फोन में आपको दो प्रोसेसर विकल्प मिलेंगे एक मीडियाटेक हीलियो ए25 और दूसरा मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर। इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मौजूद है। इस फोन में आपको स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाने की सुविधा 256 जीबी तक मिलेगी।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए जियोनी एम12 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें f/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का GM1 प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

जियोनी एम12 में 5,100 एमेएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी शामिल है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee M12, Gionee M12 Price, Gionee M12 Specifications, Gionee
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.