Galaxy Z Flip FE के डिस्‍प्‍ले का खुलासा! सैमसंग के इस फोन की होगा ‘कॉपी’

हालिया अफवाहों पर भरोसा करें तो अपकमिंग स्‍मार्टफोन में Galaxy Z Flip 6 वाला डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जनवरी 2025 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Z Flip FE में मिल सकता है Z Flip 6 वाला डिस्‍प्‍ले
  • इस साल लॉन्‍च होगा फोन
  • नए साल में कई स्‍मार्टफोन्‍स से पर्दा हटाएगी कंपनी

सांकेतिक तस्‍वीर।

दक्षिण कोरियाई दिग्‍गज Samsung इस साल Galaxy Z Flip FE स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करेगी। हालिया अफवाहों पर भरोसा करें तो अपकमिंग स्‍मार्टफोन में Galaxy Z Flip 6 वाला डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। गौरतलब है कि नए साल में कंपनी कई फ्लैगशिप डिवाइसेज से पर्दा हटाएगी। उन्‍हीं में से एक होगा Galaxy Z Flip FE। जैसाकि नाम से ही पता चलता है कि इसके प्राइस सामान्‍य फ्लिप स्‍मार्टफोन से कम रखे जाएंगे। अब कंपनी S सीरीज के फ्लैगशिप मॉडलों का FE वेरिएंट लाई है। पहली बार ऐसा होगा, जब वह किसी फ्लिप फोल्‍ड फोन का FE वर्जन पेश करेगी। जाहिर तौर मार्केट में जो कॉम्पिटिशन है, उसने सैमसंग को कम दाम में फोल्‍डेबल फोन बनाने के लिए मजबूर किया है। 

हालिया अफवाह  DSCC के सीईओ रोस यंग के हवाले से है। अगर उनकी बात सच होती है तो Samsung Galaxy Z Flip FE में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह एक एलटीपीओ एमोलेड डिस्‍प्‍ले होगा और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसकी पीक ब्राइटनैस 2600 निट्स की है। 

हालांकि अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि Galaxy Z Flip FE का कवर डिस्‍प्‍ले भी Flip6 वाला ही होगा। अगर ऐसा होता है तो याद रहे कि Flip6 में 3.4 इंच का एमोलेड पैनल मिलता है, जिसमें गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का भी प्रोटेक्‍शन दिया गया है।

एक अन्‍य अफवाह में बताया जा चुका है कि Samsung Galaxy Z Flip FE में कंपनी खुद का चिपसेट एक्‍स‍िनॉस 2500 यूज करेगी। फोन के बारे में और जानकारियां अगले कुछ दिनों में मिलने की उम्‍मीद है। इससे पहले कहा गया था कि Galaxy Z Flip FE एक अफॉर्डेबल डिवाइस होगी, इसलिए इसमें कॉस्ट कटिंग के लिए ब्रैंड Exynos 2400e का इस्तेमाल कर सकती है। 
Advertisement

प्रोसेसर जो भी हो, उसका मतलब यह भी नहीं कहा जा सकता कि एक्सिनॉस कमजोर चिपसेट है स्‍नैपड्रैगन और मीडियाटेक के चिपसेटों के मुकाबले। डेली टास्क में इसे एक परफॉर्मर माना जाता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.