Samsung Galaxy Note 5 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 4 अगस्त 2015 10:27 IST
सैमसंग (Samsung) का Galaxy Unpacked 2015 इवेंट 13 अगस्त को आयोजित होगा। कंपनी इस इवेंट में अपना नेक्स्ट जेनरेशन गैलेक्सी नोट (Galaxy Note) स्मार्टफोन पेश कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट को गैलेक्सी नोट 5 (Galaxy Note 5) के नाम से जाना जाएगा। इसी इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज प्लस (Samsung Galaxy S6 Edge Plus) के भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच, Samsung Galaxy Note 5 की कई तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं और कुछ रिपोर्ट में हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है।

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने घोषणा की है कि यह इवेंट न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कंपनी की अपने Samsung Tomorrow वेबसाइट पर पुष्टि की है कि इवेंट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Galaxy Unpacked 2015 इवेंट के आधिकारिक इनविटेशन में एक तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमें एक स्मार्टफोन कपड़े से ढका हुआ नज़र आ रहा है। फोटो में दिख रहे हैंडसेट के कर्व्ड एजेज डुअल-एज की ओर इशारा कर रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि कई सालों में यह पहला मौका है जब Samsung ने अपने Galaxy Note फेबलेट के लॉन्च की तारीख को पहले कर दिया है। आम तौर पर कंपनी सितंबर महीने के पहले हफ्ते में होने वाले IFA ट्रेडशो के दौरान हैंडसेट को लॉन्च करती रही है। माना जा रहा है कि कंपनी कंपनी ने नए आईफोन (iPhone) को टक्कर देने की तैयारी कर रही है, जिसके सितंबर महीने के अंत तक या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

कोरिया की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि Galaxy Note 5 और Galaxy S6 Edge Plus को 13 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S6 Edge Plus ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च होगा, जबकि Galaxy Note 5 को चुनिंदा मार्केट में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

Korea Herald की रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung अपने Galaxy Note 5 को चुनिंदा मार्केट में लॉन्च करेगी, जिसमें दक्षिण कोरिया और अमेरिका भी शामिल है।
Advertisement



Nowhereelse.fr ने Galaxy Note 5 की कई तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इन तस्वीरों में हैंडसेट का डिजाइन पूरी तरह से दिख रहा है। Galaxy Note 5 का दिखने में बहुत हद तक Galaxy S6 और Galaxy S6 Edge जैसा है। लीक हुई तस्वीरों को सही मानें तो Galaxy Note 5 का फ्रंट और बैक पैनल ग्लास का बना हुआ है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के लिए हमें 13 अगस्त का इंतज़ार करना होगा। तस्वीर में S Pen stylus भी नज़र आ रहा है।
Advertisement

वहीं, GSM Arena की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हैंडसेट को SM-N920F मॉडल नंबर से जाना जाएगा। डिवाइस Samsung के Exynos 7422 प्रोसेसर के साथ आएगा। स्क्रीनशॉट से सामने आई अन्य जानकारियों में डिवाइस में 4GB का रैम (RAM), 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज, 5.7 इंच का QHD स्क्रीन और एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.