फ्रीडम 251 स्मार्टफोन 'इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला': कांग्रेस सांसद

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 26 फरवरी 2016 17:41 IST
एक निजी कंपनी द्वारा 251 रूपये में स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की योजना को ‘‘मेक इन इंडिया’’ की बजाय ‘‘मेक इन फ्राड’’ करार देते हुए कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने इस योजना को लॉन्च करने के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति पर कडा ऐतराज जताया और सरकार से इस बारे में जवाब देने को कहा।

तिवारी ने आज राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘‘मैं सीधा आरोप लगा रहा हूं। यह सरकार एक बडा घोटाला करने जा रही है। यह सदी का सबसे बडा घोटाला होने जा रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रीडम 251 भाजपा मार्गदर्शक मंडल की उपस्थिति में लांच किया गया। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘वे मेक इन इंडिया की बात करते हैं और वे क्या कर रहे हैं.फ्राड इन इंडिया।’’ उन्होंने कहा कि इस कंपनी द्वारा 251 रूपये पर उपभोक्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी है और इस योजना में अभी तक करोड़ों रूपये जमा हो चुके हैं।
Advertisement


उन्होंने कहा कि कंपनी के एक निदेशक ने कहा है कि एक फोन की न्यूनतम लागत 1400 रूपये आएगी। अगर ऐसी बात है तो कंपनी ने मात्र 251 रूपये में फोन उपलब्ध कराने की घोषणा कैसे कर दी।
Advertisement

तिवारी ने सरकार से मांग की कि इस योजना के लिए एकत्र हुए धन को अलग कर सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अन्य स्मार्ट फोन 20 हजार रूपये में आ रहे हैं तो यह मोबाइल इतने कम धन में कैसे दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘या तो ये कपंनी गलत हैं या वे कंपनियां। सरकार को इस बारे में जवाब देना चाहिए।’’ नोएडा की एक नयी कंपनी रिंगिग बेल्स ने यह मोबाइल फोन योजना शुरू की और उसने कहा है कि उसने सरकार की मदद से इसको विकसित किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  2. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  3. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  4. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  5. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  6. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  7. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  8. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  9. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.