फ्रीडम 251 नहीं खरीद पा रहे? इन टिप्स से आपका हो सकता है 251 रुपये वाला फोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 फरवरी 2016 17:36 IST
पिछले कुछ दिनों से स्मार्टफोन फ्रीडम 251 ने टेक बाजार में तहलका मचा रखा है। मात्र 251 रुपये की कीमत वाले इस फोन और कंपनी रिंगिंग बेल्स को लेकर खासे सवाल भी उठ रहे हैं।

लेकिन अगर आपके लिए 251 रुपये मायने रखते हैं तो हम आपको फिलहाल फोन ना खरीदने की सलाह देते हुए अपने रुपये बचाने की सलाह देंगे। लेकिन अगर आप फ्रीडम 251 खरीदकर रिस्क उठाना चाहते हैं और freedom251.com वेबसाइट पर आ रही परेशानी का वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो नीचे दी गई ये टिप्स फोन खरीदने में आपकी मदद कर सकते हैं।

(यह भी पढ़ें: फ्रीडम 251 के करीब 30,000 यूनिट ही पहले दिन बुक हो पाए)

1- freedom251.com/cart पर सीधे जाइये। अगर आप इस लिंक पर एक ब्लैंक पेज देखते हैं और यह एरर बताता है तो इसे रिफ्रेश करते रहिए। हम 8 बार कोशिश करने पर सफल हो पाये।

2- अपनी जानकारी जैसे, नाम, पता, ईमेल और मोबाइल नंबर देने के बाद ऑर्डर नाउ पर क्लिक करें।

3- अगर ब्लैंक पेज पर आप एरर देखते हैं तो इसे रिफ्रेश करते रहिये। इसके बाद अगर आप कनफर्म फॉर्म सबमिशन लिखा हुआ एक डायलॉग बॉक्स देखते हैं तो ओके कर दीजिये और तब तक रिफ्रेश करते रहिये जब तक यह काम ना करने लगे। हम 21वें प्रयास में ऐसा करने में सफल हो पाये।

4- इसके बाद freedom251.com/index.php/guest/order_successfull/ABC245589816259872  पेज पर वापस पहुंच जायेंगे और आपको एक बार फिर यह पेज ब्लैंक दिख सकता है लेकिन जब तक ऑर्डर प्लेस ना हो तब तक इसे रिफ्रेश करते रहिये।
Advertisement

5- लेकिन रुकिये, अभी तक आपका फ्रीडम 251 ऑर्डर पूरा नहीं हुआ है क्योंकि अभी आपने पेमेंट डिटेल्स की एंट्री नहीं की है। अब आपको एक ई-मेल का इंतजार करना होगा जो उस ईमेल-एड्रेस पर आएगा जिसे आपने स्टेप 2 के दौरान भरा था। स्मार्टफोन को बुक करते वक्त हमसे इस ईमेल के लिए 48 घंटे तक का इंतजार करने को कहा गया। अपने जंक/स्पैम फोल्डर को चेक करते रहिये।
Advertisement

6- जब भी आपको ईमेल मिलता है तो उसमें दिए लिंक पर जाकर पेमेंट प्रक्रिया पूरी करिये, तब जाकर आपका ऑडर पूरा होगा।
(देखें: फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की तस्वीरें देखें)
Advertisement

फ्रीडम 251 को ऑर्डर करने की प्रकिया आपको हकीकत से दूर कर सकती है और इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि ऐसी कंपनी को कोई पैसे ना दें जो आपको इस तरह के मुश्किल झटके देकर ऑर्डर करवा रही है। लेकिन फिर भी आप दुनिया के इस सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको हमने तरीका बता दिया है।

फ्रीडम 251 में 4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। हालांकि, अभी इसका रिज़ॉल्यूशन नहीं बताया गया है। फोन में क्वाडकोर एसओसी 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

(यह भी पढ़ें: फ्रीडम 251 आधिकारिक तौर पर लॉन्च, सरकार से नहीं दी है सब्सिडी)

इस स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन में 3जी सपोर्ट भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। बैटरी 1450 एमएएच की है। फोन में पहले से वुमन सेफ्टी, स्वच्छ भारत, फिशरमैन, फार्मर, मेडिकल, गूगल प्ले, व्हाट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल होंगे। रिंगिंग बेल्स के मुताबिक, फ्रीडम 251 के साथ एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ग्राहकों की मदद के लिए देशभर में कंपनी के 650 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  10. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.