251 रुपये का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने पेश किए 6 नए फोन, एलईडी टीवी और पावर बैंक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 7 जुलाई 2016 14:46 IST
ख़ास बातें
  • रिंगिंग बेल्स कंपनी ने 2 स्मार्टफोन के साथ 4 फ़ीचर फोन पेश किए हैं
  • फ़ीचर फोन का दाम 699 रुपये से शुरू होता है व स्मार्टफोन का 3,999 रुपये से
  • फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के 5000 यूनिट की डिलिवरी शुक्रवार से शुरू होगी
मात्र 251 रुपये का स्मार्टफोन पेश करके सुर्खियां बटोरने वाली रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अब 6 और नए फोन लॉन्च किए हैं। नोएडा स्थित इस कंपनी ने 2 स्मार्टफोन और 4 फ़ीचर फोन पेश किए हैं। इस बीच कंपनी ने यह भी बताया है कि लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार 251 रुपये वाले फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की डिलिवरी 8 जुलाई से शुरू हो जाएगी।

कंपनी ने बताया है कि फ्रीडम 251 स्मार्टफोन के कुल 2 लाख यूनिट तैयार कर लिए गए हैं। 8 जुलाई से शुरू होने वाले डिलिवरी में सिर्फ 5000 ग्राहकों को फोन दिए जाएंगे। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि बाकी 1,95,000 फोन की डिलिवरी कब तक और कैसे होगी।

अब नए लॉन्च की बात करें कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन रिंगिंग बेल्स एलिगेंट और रिंगिंग बेल्स एलिगेंस लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 3,999 और 4,499 रुपये है।

रिंगिंग बेल्स एलिगेंट में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर और 1 जीबी के डीडीआर3 रैम के साथ आएगा। 3जी कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। बैटरी के बारे में कंपनी ने 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, रेडियो और यूएसबी शामिल हैं।
Advertisement

अब बात रिंगिंग बेल्स एलिगेंस की। यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसके ज्यादातर फ़ीचर रिंगिंग बेल्स एलिगेंट वाले हैं, फर्क सिर्फ 4जी सपोर्ट और बैटरी का है। रिंगिंग बेल्स एलिगेंस 4जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा। और इसमें 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी के बारे में 3जी नेटवर्क पर 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 4जी पर 8 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने हिट, किंग, बॉस और राजा के नाम से चार फ़ीचर फोन भी पेश किए। इनकी कीमत 699-1,099 रुपये के बीच है। किंग और बॉस स्मार्टफोन 2.4 इंच के टीएफटी डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल कैमरा और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी) सपोर्ट के साथ आएंगे। 899 रुपये वाले रिंगिंग बेल्स किंग स्मार्टफोन में 1800 एमएएच की बैटरी है और बॉस मॉडल 2000 एमएएच की बैटरी से लैस है। रिंगिंग बेल्स के राजा फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन किंग स्मार्टफोन से मेल से खाते हैं, फ़र्क सिर्फ डिस्प्ले का है। राजा फ़ीचर फोन 2.8 इंच के टीएफटी डिस्प्ले से लैस है। 699 रुपये वाले रिंगिंग बेल्स हिट फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 1250 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Freedom 251, Ringing Bells Private Limited, Elegance, Elegant, King, Raja
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.