• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्रीडम 251: एडकॉम नेे कहा, रिंगिंग बेल्स को हैंडसेट 3,600 रुपये प्रति इकाई के मूल्य पर बेचे

फ्रीडम 251: एडकॉम नेे कहा, रिंगिंग बेल्स को हैंडसेट 3,600 रुपये प्रति इकाई के मूल्य पर बेचे

फ्रीडम 251: एडकॉम नेे कहा, रिंगिंग बेल्स को हैंडसेट 3,600 रुपये प्रति इकाई के मूल्य पर बेचे
विज्ञापन
आईटी उत्पाद कंपनी एडकॉम ने कहा कि उसने रिंगिंग बेल्स को मोबाइल हैंडसेट 3,600 रुपये प्रति इकाई के मूल्य पर बेचे। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि कंपनी का इरादा इन उपकरणों की पुन: बिक्री 251 रुपये के मूल्य पर करने का है।

एडकॉम के बयान से रिंगिंग बेल्स द्वारा 251 रपये में फ्रीडम 251 स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के दावे में एक और मोड़ आ गया है।

एडकॉम ने इसके साथ ही आगाह किया है कि यदि नोएडा की रिंगिंग बेल्स की गतिविधियों की वजह से उसका ब्रांड नाम खराब होता है, तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

रिंगिंग बेल्स ने 251 रुपये में स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का दावा किया है। इसके लिए जो उपकरण दिखाया गया है वह एडकॉम के आईकॉन 4 जैसा है। यह बाजार में पहले से 3,999 रुपये में उपलब्ध है।

एडवांटेज कंप्यूटर्स (एडकॉम) के संस्थापक एवं चेयरमैन संजीव भाटिया ने बयान में कहा, ‘‘यह सही है कि हमने रिंगिंग बेल्स को हैंडसेट बेचे हैं, जैसे कि हम अन्य लाखों ग्राहकों को बेचते हैं। लेकिन हमें यह नहीं पता था कि कंपनी इन फोनों की पुन: बिक्री करना चाहती है। हम अभी तक उनकी मूल्य नीति का अनुमान नहीं लगा पाए हैं। हमने उन्हें हैंडसेट 3,600 रुपये प्रति इकाई के मूल्य पर बेचा है।’’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »