Flipkart Republic Day Sale 2020 में इन सभी स्मार्टफोन डील्स का फायदा उठाने का आज आखिरी दिन

Flipkart Republic Day Sale 2020 आज रात 11:59 बजे खत्म हो जाएगी। आज ग्राहकों के पास शाओमी, वीवो, हॉनर, सैमसंग और एप्पल सेमत कई ब्रांड्स के मोबाइल फोन पर भारी छूट पाने का आखिरी मौका है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2020 12:44 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट की सेल में एप्पल iPhone 7 को 24,999 रुपये में खरीदे
  • ICICI और कोटेक महिंद्रा कार्ड पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट
  • Flipkart Republic Day Sale 2020 आज रात 11:59 बजे खत्म होगी

Flipkart Republic Day Sale 2020 में Redmi 8A को 5,999 रुपये में खरीदने का मौका

Flipkart Republic Day Sale 2020 की शुरुआत 19 जनवरी को हुई थी और आज इस सेल का आखिरी दिन है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में मोबाइल फोन, एसेसरीज,वियरेबल, टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कई कैटेगरी में भारी छूट दी जा रही है। सेल आज रात 11:59 बजे तक चलेगी। स्मार्टफोन और एसेसरीज कैटेगरी की बात करें तो लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी रिपब्लिक डे सेल 2020 में असूस, रियलमी, हुवावे और एप्पल समेत कई ब्रांड पर डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। आज इन सभी डील्स का फायदा उठाने का आखिरी मौका है, इसलिए हम आपको इन डील्स की जानकारी एक बार फिर दे रहे हैं।

बता दें कि फ्लिपकार्ट ना केवल प्रॉडक्ट्स की कीमत पर छूट दे रहा है, बल्कि कुछ बैंक के कार्ड के जरिए ग्राहक अपनी खरीदारी को और मज़ेदार बना सकते हैं। Flipkart Sale के दौरान आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं, सेल के दौरान एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक ग्राहकों को बिना ब्याज़ की किस्त बनाने का विकल्प भी दे रहे हैं। इस सेल को टक्कर देने के लिए Amazon ने अभी अपने प्लेटफॉर्म पर Great Indian Sale 2020 का आयोजन किया है, जिसका आज आखिरी दिन है। आप अमेज़न की इस सेल में मिलने वाली बेस्ट डील्स की जानकारी यहां देख सकते हैं।
Advertisement

(पढ़ें: Amazon Great Indian Sale 2020 का आज आखिरी दिन, ये हैं सभी डील्स)
 

Flipkart Republic Day Sale 2020 Last Day: Best Smartphone Deals

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल 2020 के दौरान अफॉर्डेबल स्मार्टफोन को पहले से और अधिक अफॉर्डेबल कीमत में खरीदा जा सकता है। Lenovo A6 Note को 5,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की मौज़ूदा कीमत 7,999 रुपये है। कंपनी के दूसरे फोन Lenovo K10 Note को ग्राहक 3,000 रुपये की कटौती के साथ 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Motorola भी अपने स्मार्टफोन को सस्ता बेच रहा है। Moto e6s के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सेल में 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।  इसके अलावा Motorola One Vision का 128 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, Motorola One Action हैंडसेट 8,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

शाओमी के फोन की बात करें तो Flipkart Republic Day Sale 2020 में Redmi 8A स्मार्टफोन 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। आमतौर पर इस फोन की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये होती है। ऐप्पल के आईफोन की तलाश में बैठे ग्राहक iPhone 7 के 32 जीबी मॉडल को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Realme 3 को 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि बता दें कि इस कीमत की नज़दीकी कीमत में रियलमी के कुछ बेहतर फोन उपलब्ध हैं।

Flipkart पर Asus 5Z के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह फोन आमतौर पर 21,999 रुपये में बेचा जाता है। इसी तरह से Asus Max M2 को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Honor 10 Lite फोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। Google Pixel 3 और 3A सीरीज को भी इस सेल में सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। इन सभी डील्स के अलावा कई अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भी अच्छी डील्स मिल रही है, जिन्हें आप फ्लिपकार्ट की वेबसाइट या ऐप में चेक कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Doesn’t weigh much
  • Lean software
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No compass
  • Average battery life, slow charging
  • Outer shell smudges easily
  • Underwhelming cameras
  • Slightly weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Powerful processor
  • Quick face recognition
  • ColorOS 6.0 looks slick
  • Bad
  • Front and rear get smudged easily
  • Average cameras
  • Videos aren’t stabilised
  • HD resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and unique design
  • Lag-free performance
  • Stock Android experience
  • Bad
  • Small battery and slow charging
  • Disappointing display quality and content scaling issues
  • Can’t capture still photos with ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9609

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.