Oppo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन हुआ 3 हजार रुपये सस्ता, यहां से खरीदें

Oppo Reno 14 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 07:44 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है।
  • Oppo Reno 14 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने हाल ही में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo Reno 14 5G लॉन्च किया था। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर बचत के लिए बैंक ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं ग्राहक पुराना डिवाइस एक्सचेंज में देकर नए फोन की कीमत को काफी कम कर सकते हैं। यहां हम आपको Oppo Reno 14 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Reno 14 5G Price & Offers

Oppo Reno 14 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 34,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 31,500 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Oppo Reno 14 5G Features, Specifications

Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। 

Advertisement

Oppo Reno 14 5G की कीमत कितनी है?

Oppo Reno 14 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Oppo Reno 14 5G की बैटरी कैसी है?

Oppo Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Oppo Reno 14 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Oppo Reno 14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है।

Oppo Reno 14 5G का कैमरा कैसा है?

Oppo Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.