Flipkart Mobiles Bonanza Sale: ZenFone Max Pro M1, Nokia 6.1 और Honor 9i पर बंपर छूट

फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में कई स्मार्टफोन अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध होंगे।

Flipkart Mobiles Bonanza Sale: ZenFone Max Pro M1, Nokia 6.1 और Honor 9i पर बंपर छूट
ख़ास बातें
  • 6,999 रुपये रुपये में बिक रहा है Nokia 6.1 का एक वेरिेएंट
  • Honor 10 Lite 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध
  • कुछ स्मार्टफोन अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर्स के साथ उपलब्ध
विज्ञापन
Flipkart Mobiles Bonanza सेल की वापसी हुई है। इस बार फिर मोबाइल फोन्स पर कई ऑफर्स और डील्स दिए जा रहे हैं। सेल का आगाज़ आज हुआ है और यह 21 जून तक चलेगी। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में डिस्काउंट और बंडल्ड ऑफर्स उपलब्ध होंगे। इस सेल के लिए Flipkart ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ईएमआई विकल्प चुनने पर 250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में कई स्मार्टफोन अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध होंगे। Asus ZenFone Max Pro M1 (4 जीबी, 64 जीबी) को 8,499 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में बेचा जा रहा है, जबकि Honor 9N की कीमत 8,999 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये) कर दी गई है।

Flipkart Mobiles Bonanza सेल में Nokia 6.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये (एमआरपी 17,979 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। Honor 9i (4 जीबी, 64 जीबी) की कीमत 8,999 रुपये (एमआरपी 19,999 रुपये) कर दी गई है। Infinix Hot 7 Pro को स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत 1,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। इस छूट के लिए ग्राहकों को प्रीपेड भुगतान करना होगा।

Honor 10 Lite को 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। Flipkart पर अगर आप Samsung Galaxy A50 हैंडसेट खरीदते हैं तो पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। Apple का iPhone X (64 जीबी) को एक बार फिर 66,499 रुपये (एमआरपी 91,900 रुपये) में बेचा जा रहा है।

डिस्काउंट के अलावा Flipkart की Mobiles Bonanza सेल में कई लुभावने एक्सचेंज ऑफर्स भी हैं। नए Vivo V15 Pro या Vivo V15 को खरीदते वक्त पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Oppo F11 (4 जीबी, 128 जीबी) के साथ अतिरिक्त 2,200 रुपये का एक्सचेंज दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy A70 और Galaxy A20 भी 1,500 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज राशि के साथ बेचे जा रहे हैं। आप Samsung Galaxy S8 और LG V40 ThinQ के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। LG V30+ (4 जीबी, 128 जीबी) को 27,999 रुपये (एमआरपी 60,000 रुपये) में बेचा जा रहा है।

फ्लिपकार्ट की इस सेल में Realme 3 के मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान सस्ते में उपलब्ध है। Honor 7s को 5,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Mobiles Bonanza Sale
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »