Flipkart सेल: Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus समेत कई फोन मिलेंगे सस्ते में

Flipkart पर सेल का सीज़न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अभी पिछले हफ्ते ही कंपनी ने ईयर एंडर कार्निवल सेल का ऐलान किया था। अब इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने Flipakrt Mobiles Bonanza सेल का ऐलान किया है।

Flipkart सेल: Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus समेत कई फोन मिलेंगे सस्ते में
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा
  • Realme 2 Pro की शुरुआती कीमत 12,990 होगी
  • ZenFone Max Pro M1 को भी सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन
Flipkart पर सेल का सीज़न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अभी पिछले हफ्ते ही कंपनी ने ईयर एंडर कार्निवल सेल का ऐलान किया था। अब इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने Flipakrt Mobiles Bonanza सेल का ऐलान किया है। यह सेल 26 दिसंबर से शुरू होगी और 29 दिसंबर तक चलेगी। साल खत्म होने से पहले ग्राहकों के पास अपने पसंदीदा हैंडसेट को डिस्काउंट और अन्य ऑफर के साथ खरीदने का आखिरी मौका होगा। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Realme 2 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1, Honor 9N और Nokia 5.1 Plus को सस्ते में बेचा जाएगा।

Flipkart Mobiles Bonanza सेल में Realme 2 Pro की शुरुआती कीमत 12,990 होगी। इसका मतलब है कि रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज आम तौर पर 15,990 रुपये में बिकता है और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 17,990 रुपये में। इन दोनों वेरिएंट की कीमत में भी कटौती देखने को मिल सकती है। Honor 9N को भी सस्ते में बेचा जाएगा। सेल के दौरान इसकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू होगी। याद रहे कि Honor 9N के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 13,999 रुपये में हॉनर 9एन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 17,999 रुपये में 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज में बिकता है।

इसी तरह से Nokia 5.1 Plus 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसे आम तौर पर 10,999 रुपये में बेचा जाता है। भारत में Honor 7A की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है, सेल के दौरान इस फोन को 7,499 रुपये में बेचा जाएगा।

लोकप्रिय Asus ZenFone Max Pro M1 को भी सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी कीमत 10,999 रुपये है। सेल के दौरान फोन के 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी सस्ते में बेचे जाने की संभावना है। चार दिनों तक चलने वाली इस सेल में Asus ZenFone Lite L1 को 4,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि इसका दाम 6,999 रुपये है।

सेल के दौरान Nokia 6.1 Plus को 14,999 रुपये (कीमत 15,999 रुपये), Honor 7S को 5,999 रुपये (कीमत 6,999 रुपये) और Motorola One Power को 14,999 रुपये (कीमत 15,999 रुपये) में बेचा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »