Flipkart GOAT Sale: स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर पर डिस्काउंट

Flipkart पर सेल के दौरान G.O.A.T सेल के दौरान स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान 4K QLED TV की शुरुआत 11,499 रुपये से हो रही है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart ने अपनी पहली G.O.A.T अब तक की सबसे बड़ी सेल की घोषणा की है।
  • Flipkart पर G.O.A.T सेल के दौरान स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • सेल के दौरान LG, IFB और अन्य ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन पर छूट मिल रही है।

Flipkart GOAT Sale 20-25 जुलाई तक चलेगी।

Photo Credit: Flipkart

ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपनी पहली G.O.A.T अब तक की सबसे बड़ी सेल की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट की आगामी सेल 20-25 जुलाई, 2024 तक जारी रहेगी। हालांकि, प्लस मेंबर्स को अर्ली एक्सेस 19 जुलाई से मिलेगा। टैगलाइन 'G.O.A.T बानो'.'बकरा नहीं' के साथ सेल में टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर समेत अन्य कई बड़े डिवाइसेज आकर्षक ऑफर और एक दिन की डिलीवरी का लाभ मिलेगा। 

अनुभव को और ज्यादा सुविधाजनक और किफायती बनाने के लिए Flipkart नए प्रोडक्ट पर बढ़ी हुई बचत के साथ-साथ बैंक और क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर ऑफर जैसे आसान पेमेंट ऑप्शन के साथ एक्सचेंज पर शानदार डील्स की पेशकश करेगा। ग्राहकों को 18 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई, 'फ्लिपकार्ट प्लस' मेंबर्स के लिए सुपरकॉइन्स ऑफर आदि शामिल है। बड़े डिवाइसेज के अलावा खरीदार मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स समेत अन्य पर डील्स पा सकते हैं।


Discount on TV


Flipkart पर  G.O.A.T सेल के दौरान स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान 4K QLED TV की शुरुआत 11,499 रुपये से हो रही है। LG 55" UHD TV को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 43 इंच टीवी, JBL स्पीकर और सबफूवर 20,000 रुपये तक 12,500 रुपये में मिल पाएंगे।
 

Discount on Refrigerators &  Air Conditioner


Advertisement
सेल के दौरान Samsung, LG, Godrej, IFB जैसे ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर 9,990 रुपये से 2,00,000 रुपये में मिलेंगे। वहीं Panasonic, Godrej, और Voltas जैसे एसी 19,999 रुपये से लेकर 59,999 रुपये में मिलेंगे। सेल में 0.6 टन से लेकर 2 टन एसी पर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart 499 रुपये की फ्री AC क्लीनिंग सर्विस भी प्रदान कर रहा है।


Discount on Washing Machine


सेल के दौरान LG, IFB और अन्य टॉप ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन पर डिस्काउंट मिल रहा है, ग्राहक काफी लाभ उठा सकते हैं। आप अपने घर के लिए ऑटोमैटिक और मैनुअल किसी भी प्रकार की वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं।


Advertisement
Discount on Vacuum Cleaners, Water Purifiers


फ्लिपकार्ट सेल के दौरान वैक्यूम क्लीनर, वॉटर प्यूरीफायर समेत काफी कुछ पर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में होम एप्लायंसेज के लोकप्रिय ब्रांड और प्रोडक्ट शामिल होंगे जैसे कि Ecovacs के वैक्यूम क्लीनर, कॉपर वॉटर प्यूरीफायर, क्रॉम्पटन गीजर और आदि पर डिस्काउंट पा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.